घर पर बनाएं स्वादिष्ट जीरा-पुदीने की मठड़ी, जानिए आसान रेसिपी

punjabkesari.in Monday, Feb 21, 2022 - 11:42 AM (IST)

स्नैक्स खाने में जितने मजेदार होते हैं उतना ही मजा उनको बनाने में आता है। मगर बाहर मिलने वाले स्नैक्स सेहत के लिए नुकसानदेह भी हो सकते हैं। ऐसे में आप घर पर जीरा-पुदीना मठरी बनाकर शाम की चाय के साथ खा सकते हैं। तो चलिए बताते हैं इसको बनाने की मजेदार रेसिपी- 

सामग्री 

मैदा - 500 ग्राम
नमक - जरुरत अनुसार 
घी - 125 ग्राम
पुदीना - 500 ग्राम
जीरा - 4 चम्मच
सूजी - 200 ग्राम
तेल - 2 चम्मच
दूध - एक बड़ा चम्मच
पानी - जरूरत अनुसार

बनाने की विधि 

1. मठड़ी बनाने के लिए सबसे पहले एक बाउल लें। 
2. फिर इसमें पुदीना, घी, नमक, जीरा डालकर मिलाएं।
3. अब आटे में पानी डालकर गूंथ लें। इसके बाद उसे सेट होने के लिए 20 मिनट रख दें। 
4. जब आटा सेट हो जाए तो बराबर आकार की छोटी-छोटी लोइयां बना लें। 
5. इसे अब मठड़ी के आकार में बेल लें। 
6. अब कढ़ाई में तेल गर्म करके एक-एक करके उसमें बेली हुई मठड़ी डाल दें। 
7. अच्छे से तलने के बाद मठड़ी को प्लेट में निकाल लें। 
8. तैयार जीर-पुदीना मठरी को चाय के साथ सर्व करें।

Content Writer

Anjali Rajput