इन डिफरेंट तरीके से घर पर खुद बनाएं क्रिसमस ट्री

punjabkesari.in Thursday, Dec 14, 2017 - 01:22 PM (IST)

How to make Christmas Tree : दिसंबर शुरू होते ही लोग क्रिसमस और न्यू ईयर सैलिब्रेशन की तैयारियों में जुट जाते हैं। क्रिसमस पर डेकोरेशन बहुत अहमियत रखती हैं। लोग घरों में क्रिसमस ट्री पर क्रिसमस स्पैशल लाइट्स लगवाते हैं। बच्चे को स्कूल में क्रिसमस डैकोरेशन से जुड़ी क्रिएटिव चीजें बनानी सिखाई जाती हैं। जरूरी नहीं है कि आप बाजार से ही डैकोरेशन के लिए महंगा सामान खरीदे बल्कि आप घर पर ही डिफरैंट क्रिएटिविटी दिखाकर क्रिसमस ट्री तैयार कर सकते हैं। Plastic Spoon से बनाएं क्रिसमस ट्री

 

चलिए आज हम आपको अलग अलग तरीकों से क्रिसमस ट्री बनाना सीखाते हैं।

1. पेपर क्रिसमस ट्री
कलर्ड पेपर को कोण की शेप में काट लें। फिर इसके ग्लू की मदद से कोणों से जोड़ते जाएं। आपको जिस आकार में ट्री चाहिए उतने पेपर ही काटें और ग्लू से ट्राइगल शेप में चिपकाते जाएं।

2. पुरानी किताबें
पुरानी किताबें फैकनें की बजाए आप उन्हें क्रिसमस ट्री बनाने के लिए इस्तेमाल कर सकते है। किताबों को इकट्ठा करके उन्हें एक के उपर एक रख दें। इसके बाद इसे क्रिसमस बॉल्स या लाइट्स से सजाएं। इन 5 तरीकों से सजाएं क्रिसमस ट्री

3. वॉल क्रिसमस ट्री
घर की दीवारों पर क्रिसमस ट्री बनाने के लिए लाइट्स या पत्तों को इसकी शेप में ग्लू से लगा दें। अभ आप इसे क्रिसमस ट्री की तरह डेकोरेट कर लें। आप हैंगिग क्रिसमस ट्री बनाकर भी दीवारों की डेकोरेशन कर सकते हैं।

4. कार्डबोर्ड
कार्डबोर्ड पर पेंसिल से क्रिसमस ट्री की शेप ड्रा कर लें। इसके बाद इसे कैंची की मदद से काटें। इसके बीच में छोटे-छोटे छेद्द करके आप इसे और भी डैकोरेटिव बना सकते है। इसे काटने के बाद लाइट्स और दूसरी चीजों के साथ सजाएं।

फैशन हाे या ब्यूटी टिप, महिलाअाें से जुड़ी हर जानकारी के लिए डाउलनाेड करें NARI APP

Punjab Kesari