छुट्टी वाले दिन बच्चों को बनाकर खिलाएं मजेदार Chocolate Fondant

punjabkesari.in Sunday, Nov 11, 2018 - 12:28 PM (IST)

बच्चों को चॉकलेट खाना बहुत पसंद होता है। ऐसे में छुट्टी वाले दिन आप उन्हें चॉकलेट फोंडेंट बनाकर खिला सकती हैं। हैल्दी और टेस्टी होने के साथ यह बनाने में भी बेहद आसान होते हैं। तो चलिए जानते हैं चॉकलेट फोंडेंट बनाने की आसान रेसिपी।

 

सामग्री:
चॉकलेट- 250 ग्राम
मक्खन- 270 ग्राम
मक्खन- मोल्ड्स पर लगाने के लिए
अंडे- 8
कैस्टर शुगर- 180 ग्राम
मैदा- 2 कप
बेकिंग पाउडर- 2 टीस्पून
कोको पाउडर- 5 टेबलस्पून

विधि:
1. सबसे पहले जबल बॉयलर में चॉकलेट और मक्खन को एक साथ पिघला लें। अब इसे ठंडा होने के लिए साइड पर रख दें।

2. बाउल में अंडे और कैस्टर शुगर को गाढ़ा होने तक फेंट लें।

3. अब इसमें मैदा, बेकिंग पाउडर कोको पाउडर और चॉकेलट व मक्खन का मिश्रण मिलाएं। इसे अच्छी तरह मिक्स करके रेफ्रिजरेटर में 24 घंटे के लिए रख दें।

4. ओवन को 200 डिग्री पर प्रीहीट करें और 4 मोल्ड्स पर मक्खन लगा लें।

5. फिर मोल्ड्स को बेकिंग ट्रे पर रखें और ओवन में 10-12 मिनट तक बेक कर लें।

6. लीजिए आपका चॉकलेट फोंडेंट बनकर तैयार है। अब आप इसे सर्व करें।

Content Writer

Anjali Rajput