बच्चों के लिए फटाफट से बनाएं ब्रोकली ऑमलेट

punjabkesari.in Sunday, Aug 21, 2022 - 04:28 PM (IST)

बच्चे कोई भी चीज खाने में बहुत ही आनाकानी करते हैं। खासकर ऐसी चीजें भी खाना नहीं पसंद करते जो पोषक तत्वों से भरपूर होती हैं। ऐसे में माता-पित अक्सर उनके लिए परेशान रहते हैं। अगर आप भी बच्चों को कुछ हैल्दी खिलाना चाहते हैं तो ब्रोकली ऑमलेट बनाकर खिला सकते हैं। यह ऑमलेट स्वादिष्ट होने के साथ-साथ पोषक तत्वों से भी भरपूर होता है। तो चलिए जानते हैं इसे बनाने की रेसिपी के बारे में...

सामग्री  

अंडे - 3 
प्याज - 2 
ब्रोकली - 1 कप 
दूध - 2 चम्मच 
मसाला - 1/2 चम्मच 
तेल - स्वादअनुसार
रेड चिली फ्लेक्स - 1 चम्मच 
नमक - स्वादअनुसार 
काली मिर्च - 1

बनाने की विधि 

1. सबसे पहले ब्रोकली और प्याज बारीक-बारीक काट लें। 
2. फिर एक पैन में तेल गर्म करें। 
3. पैन में प्याज, काली मिर्च और ब्रोकली डालकर भून लें। 
4. इन्हें अच्छे से भूनने के बाद इसमें मसाला, नमक, रेड चिली फ्लेक्स डाल दें। 
5. एक अलग कटोरी में अंडा डालकर उसमें दूध और नमक डालें। 
6. इन सारी चीजों को अच्छे से फेंट लें। 
7. फेंटने के बाद इन्हें सब्जियों के मिश्रण में डालें। 
8. सब्जियों को ऊपर  डाले हुए अंडे को अच्छे से पकाएं। 
9. एक तरफ से पक जाने पर दूसरी साइड से पका लें। 
10. दोनों तरफ से पक जाने के बाद ऑमलेट को किसी प्लेट में निकाल लें। 
11. आपका हैल्दी और टेस्टी ब्रोकली ऑमलेट बनकर तैयार है। सॉस के साथ सर्व करें। 

Content Writer

palak