कुछ ही मिनटों में घर पर ही बनाएं Broccoli and Potato Bites

punjabkesari.in Tuesday, Feb 15, 2022 - 01:20 PM (IST)

आजकल बच्चे घर की दाल सब्जी की बजाए बाजार का पिज्जा बर्गर ज्यादा पसंद करते हैं लेकिन उनकी सेहत व पोषण का ध्यान रखना भी जरूरी है। ऐसे में आप बच्चों के लिए घर पर ही मिनटों में ब्रोकली और पोटेटो बाइटस बना सकती हैं। जो स्वादिष्ट होने के साथ बच्चों की सेहत का भी ध्यान रखेगा। वहीं, इस बढ़िया स्नैक्स को बनाने के लिए आपको ज्यादा मेहनत भी नहीं करनी पड़ेगी।

चलिए आपको बताते हैं इसकी रेसिपी

सामग्री

आमचूर पाउडर - 1/2 चम्मच
गरम मसाला - स्वादानुसार
नमक - स्वादानुसार
मक्के का आटा - 1/2 कप
ब्रैड क्रम्ब्स - 1/2 कप
बेसन - 1/4 कप
उबली ब्रोकली - 1 कप
उबला आलू - 1 मीडियम साइज
हरा लहसुन - 1/2 चम्मच
लाल मिर्च पाउडर - 1/2

बनाने की विधि

1. सबसे पहले आलू और ब्रोकली को अच्छी तरह धोकर उबाल लें। हरे लहसुन को भी धोकर काट लें।
2. फिर एक बाउल में आलू और ब्रोकली मैश कर लें। इसमें कटा हुआ हरा लहसुन, नमक और मसाले मिक्स कर दें।
3. इस मिश्रण को 6 बराबर भागों में बांट लें और प्रत्येक भाग को टिक्की का आकार दें।
4. टिक्की को ब्रेड क्रम्बस में कोट करें।
5. कढ़ाई में तेल गर्म करके टिक्की को क्रिस्पी व ब्राउन होने तक अच्छी तरह फ्राई करें।
6. लीजिए आपके टेस्टी और क्रिस्पी ब्रोकली और पोटैटो बाइटस तैयार हैं। अब आप इसे सॉस या चटनी के साथ सर्व करें।


 

 

Content Writer

Anjali Rajput