घर पर बनाएं बच्चों के लिए डिजाइनर पतंग

punjabkesari.in Thursday, Feb 02, 2017 - 04:13 PM (IST)

इंटीरियर डैकोरेशन: पतंग, यह तो बच्चे बहुत शौक से उड़ाते हैं और उनका मनपंसद खेल भी है। शायद आप भी उड़ाते होंगे अपने बचपन में पतंग। वैसे अगर देखा जाए तो पतंग बाजारों में काफी मंहगी मिलती है। लेकिन फिर भी लोग इसे खरीदते हैं। बाजार से खरीदने के बजाए  आप पतंग को घर में खुद भी बना सकते हैं। जी हां, बिल्कुल आज हम आपको घर में बच्चों के लिए डिजाइनर पतंग बनाना सिखाएंगे।

 

जरूरी सामान

1. कंस्ट्रक्शन पेपर (Construction paper)
2. धागा
3. लकड़ियाँ
4. कैंची
5. कलर पेंसिल्स
6. टेप 
7. रिबन
                      
कैसे बनाएं

1. सबसे पहले एक साफ और प्लैन जगह पर पेपर को बिछा लें। उसके बाद पेपर के ऊपर पैंसिल की मदद से डायमंड आकार का चित्र बना लें।
2. चित्र बनाते समय इस बात का भी खास ध्यान रखें कि डायमंड नीचे का हिस्सा बड़ा होना चाहिए और राईट लेफ्ट के कोने ऊपर की तरफ से 3 इंच के होने चाहिए।
3. अब लकड़ी को कागज के ऊपर रखे और नाप लें फिर उतने माप से दो लकड़ी काट लें। लकड़ी काटने बाद इन्हें किसी भी धागे से कस कर बांध दें ताकि वे खुले नहीं।
4. इसके बाद पतंग के चारो और छेद कर दें और लकड़ी को पतंग के ऊपर रखें। फिर छेद में धागा डाल कर चारो तरफ से लकड़ी को कस कर बांध दें।
5. अब लकड़ी के बीच उड़ाने वाला धागा बांधे।
6. इसके बाद रिबन को काट लें। अब पतंग को उल्टा करें और रिबन को चारों तरफ से टेप की मदद से चिपका दें।
7. आपकी पतंग तैयार है।

Content Writer

Vandana