Janmashtmi Special Recipe: 56 भोग में से श्रीकृष्ण को अतिप्रिय हैं ये 4 चीजें

punjabkesari.in Thursday, Aug 18, 2022 - 02:28 PM (IST)

जन्माष्टमी का त्योहार श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव के रुप में मनाया जाता है। इस बार जन्माष्टमी 18 यानी आज और कल दो दिन मनाई जाएगी। जन्माष्टमी पर लोग शालीग्राम, लड्डू गोपाल के रुप में उनकी पूजा करते हैं। इस दिन भगवान श्रीकृष्ण को छप्पन(56) भोग लगाए जाते हैं। श्रीकृष्ण जी को अर्पित किए जाने वाले ये 56 भोग के नाम अलग-अलग हैं। अगर आप पूरे 56 भोग नहीं बना सकते तो श्रीकृष्ण को प्रिय ये चार चीजें बनाकर खिला सकते हैं। ये चारों चीजें 56 भोग में से ही हैं। तो चलिए जानते हैं इन्हें बनाने की रेसिपी के बारे में...

 रसगुल्ला 

भगवान श्रीकृष्ण को लगाए जाने वाले 56 भोगों से में से एक रसगुल्ला भी है। जिसे वायुपूर कहते हैं। आप घर पर ही लड्डू गोपाल जी के लिए रसगुल्ला बना सकते हैं। 

सामग्री 

दूध - 2 लीटर 
पानी - 2 कप 
नींबू का रस - 2 कप 
मैदा - 3 कप 
गुलाब जल - 1 चम्मच 
इलायची - 1 चम्मच 
चीनी - 4 चम्मच 
पनीर - 2 कप 

बनाने की विधि 

1. सबसे पहले आप दूध की मलाई निकाल लें। इसके बाद हल्की आंच पर दूध को उबालें। 
2. दूध उबालते समय इसमें नींबू का रस मिला दें। रस डालने के बाद दूध को हल्का-हल्का चलाएं। 
3. फिर इसमें से नींबू का पानी निकाल दें। पनीर को कम से कम 4 घंटे के लिए एक छलनी में रख दें। 
4. तय समय के बाद पनीर मैश कर लें। इस बात का विशेष ध्यान रखें कि पनीर अच्छे से मैश हो जाए। 
5. पनीर में आप मैदा भी मैश करके मिला लें। साथ में एक कप में पानी उबाल लें। 
6. मैश किए हुए पनीर और मैदे से छोटी-छोटी बॉल्स तैयार कर लें। 
7. बॉल्स एकदम सॉफ्ट हों। इसके बाद बॉल्स को उबले हुए पानी में डाल दें। 
8. 20 मिनट के लिए बॉल्स को पकने दें। 
9. एक पैन में गर्म पानी करके चीनी डालें और चाश्नी तैयार कर लें। 
10. बॉल्स पकने के बाद इन्हें अच्छे से ठंडा करने के लिए रख दें। 
11. जैसे बॉल्स ठंडी हो जाएं तो उन्हें पानी में से निकाल लें और चाश्नी में डालें। 
12. चाश्नी में से निकालकर बॉल्स को ठंडा कर लें। 
13. आपके रसगुल्ले बनकर तैयार है। भगवान श्रीकृष्ण को भोग लगाएं। 

दही शाक की कड़ी

दही शाक की कड़ी एक गुजराती करी रेसिपी है। यह भी कान्हा जी के 56 भोगों में से एक है। 

सामग्री 

दही - 800 ग्राम 
नमकीन मूंगफली - 200 ग्राम 
प्याज - 3-4 
तेल - 5 चम्मच 
लाल मिर्च पाउडर - 1 चम्मच 
सरसों के बीज - 1 चम्मच  
गर्म मसाला - 1/2 चम्मच 
हरा धनिया - 1 कप 
नमक - स्वादअनुसार
जीरा - 1 चम्मच 
धनिया बीज - 7-8 
तेज पत्ते - 3-4 
 लौंग - 5 
काली मिर्च - 1/2 चम्मच 
अजवाइन - 1/2 चम्मच 
दालीचीनी - 1 टुकड़ा 
कड़ी पत्ता - 3-4 

बनाने की विधि 

1. सबसे पहले आप नमकीन मूंगफली के छिलके निकाल लें। फिर इसमें जीरा, धनिया के बीज, तेज पत्ता, लौंग, काली मिर्च, अजवाइन और दालचीनी डालकर धीमी आंच पर भूनें। 
2. इसके बाद भूने हुए मसालों को कूटकर उनसे पाउडर तैयार कर लें। 
3. अब मूंगफली को भी थोड़ा सा कूट लें। यह ध्यान रखें कि यह पाउडर न बन जाए। 
4. फिर एक कढ़ाई में तेल गर्म करें और उसमें कड़ी पत्ता डाल दें। 
5. प्याज बारीक काटकर कड़ी पत्ता में मिलाएं और ब्राउन होने तक भून लें। 
6. ब्राउन होने के बाद मिश्रण में नमक और चीनी डालें। इसके बाद लाल मिर्च पाउडर, गर्म  मसाला भी अच्छे से मिला लें। 
7. फिर तैयार किए हुए मसालें और मूंगफली इसमें मिलाएं। 
8. मिश्रण में दही डालें और अच्छे से मिक्स कर लें। आपकी दही शाक की कड़ी बनकर तैयार है। 
9. धनिया के साथ सजाकर सर्व करें। 

जलेबी 

जलेबी भी 56 भोगों में से एक मिठाई है। इसका भोग भी आप श्रीकृष्ण को लगा सकते हैं। 

सामग्री

मैदा - 2 कप 
दही - 1/2 कप 
तेल - जरुरतअनुसार
कपड़ा - 1 (छेद किया हुआ)
चीनी - 1 कप 
केसर - 1/2 चम्मच 
पानी - 2 कप 

बनाने की विधि 

1. सबसे पहले आप मैदे और दही को मिक्स करके गाढ़ा पेस्ट तैयार कर लें। 
2. फिर आप इसमें पानी डालें। पेस्ट को करीबन 7 घंटे के लिए रख दें। 
3. जैसे पेस्ट गुदगुदा हो जाए तो उसके ऊपर छाग दिखे तो एक चाशनी तैयार कर लें। 
4. चाश्नी तैयार करने के लिए पानी में चीनी और केसर मिलाएं और हल्की आंच पर पकाएं।
5. धीरे-धीरे चाश्नी की आंच तेज कर दें और उसे गाढ़ा कर लें। 
6. जब चाश्नी तार छोड़ दे तो उसे आंच से उतार दे और हल्का ठंडा कर लें। 
7. एक कढ़ाई में तेल गर्म करें और कपड़े में तैयार किया हुआ मिश्रण डाल दें। 
8. कपड़े का छेद छोटा रखें क्योंकि जितना छेद छोटा होगा जलेबी उतनी पतल बनेगी। 
9. फिर पेस्ट को गर्म तेल में डाले और गोल-गोल घुमा लें। 
10. मीडियम आंच पर मिश्रण को पकाएं। 
11. जैसे जलेबी दोनों तरफ से थोड़ी भूरी हो जाए तो उसे निकाल लें। 
12. जलेबी निकाल कर चाश्नी में डालें। 
13. चाश्नी में 20 मिनट के लिए भिगोई रहने दें। 
14. तय समय के बाद चाश्नी से बाहर निकाल लें। 
15. आपकी जलेबी बनकर तैयार है। गर्मा-गर्म लड्डू गोपाल जी को भोग लगाएं। 

रबड़ी 

रबड़ी भी श्रीकृष्ण के प्रिय 56 भोगों में से एक है। इसे कूपिका भी कहते हैं। आप जन्माष्टमी पर श्रीकृष्ण को रबड़ी का भोग भी लगा सकते हैं। 

सामग्री 

दूध - 3 लीटर 
चीनी - 5 चम्मच 
बादाम - 2 कप 
पिस्ता - 2 कप 
हरी इलायची - 2 चम्मच 
केसर - 2 चम्मच 

बनाने की विधि 

1. सबसे पहले आप एक कढ़ाई में दूध डालकर गर्म रखें। 
2. जैसे दूध में उबाल आने लगे तो आंच धीमी कर दें। 
3. दूध को अच्छे से पकने दें। लेकिन करछी से इसे हिलाते रहें ताकि दूध साथ में न लगे। 
4. गाढ़ा होने तक दूध पकाएं। जैसे दूध आधा हो जाए तो उसमें चीनी मिला दें। 
5. जैसे दूध में चीनी मिल जाए तो उसमें बादाम, पिस्ता और केसर काटकर मिलाएं। 
6. करछी से सारी चीजें अच्छे से मिला लें। अंत में इसमें इलायची पाउडर डालें। 
7. दूध को धीमी आंच पर उबलने दें। जब दूध में गुठलियां पड़ जाएं तो गैस बंद कर दें। 
8.  आपकी रबड़ी बनकर तैयार है। फ्रिज में रखकर ठंडी कर लें। 
9. ठंडी होने पर श्रीकृष्ण को भोग लगाएं। 


 

Content Writer

palak