‘वो खिलाड़ी तो अच्छे लेकिन इंसान नहीं’ लिएंडर पेस से मिले धोखे पर छलका महिमा का दर्द

punjabkesari.in Saturday, Jul 17, 2021 - 11:06 AM (IST)

पिछले कुछ दिनों से टेनिस प्लेयर लिएंडर पेस और एक्ट्रेस किम शर्मा के अफेयर की चर्चा ने जोर पकड़ा हुआ है। दोनों गोवा में क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं। इस बीच किम और लिएंडर की कुछ तस्वीरें भी सामने आई थी। जिसमें वे बाहों में बाहें डाले दिखाई दिए थे। लिएंडर किम से पहले महिमा चौधरी को डेट कर चुके हैं। वहीं किम और लिएंडर के रिलेशन की खबर सामने आने पर महिमा चौधरी ने अपना रिएक्शन दिया है। 

मीडिया से बात करते हुए महिमा ने बताया कि लिएंडर ने उन्हें धोखा दिया था। उन्होेंने कहा, 'वो एक अच्छे खिलाड़ी तो हैं लेकिन अच्छे इंसान नहीं है। मुझे जब पता चला कि उनकी जिंदगी में कोई दूसरा भी है तो मैं काफी शाॅक्ड हुई थी। उनके जाने से मेरी जिंदगी में कोई असर नहीं पड़ा। मैं और भी ज्यादा मैच्योर हो गई थी। बता दें लिएंडर जब महिमा के साथ रिलेशन में थे तभी वह संजय दत्त की पहली पत्नी रिया पिल्लई संग प्यार में पड़ गए थे।' 

महिमा कहती हैं कि उन्होंने लिएंडर से अपने रास्ते अलग कर लिए थे। वहीं लिएंडर अमेरिका में अपनी गर्लफ्रेंड रिया पल्लई के साथ लिव इन में रहने चले गए। एक्ट्रेस ने कहा कि वह जानती थी कि जो लिएंडर ने उनके साथ किया वो एक दिन रिया के साथ भी करेगा। 

बता दें लिएंडर से अलग होने के बाद महिमा ने साल 2006 में आर्किटेक्ट बॉबी मुखर्जी से शादी कर ली थी। जिससे उन्हें एक बेटी अरियाना है। हालांकि उनकी शादी ज्यादा देर नहीं चल सकी और दोनों 2013 में अलग हो गए लेकिन महिमा ने अपने पति से तलाक नहीं लिया। महिमा ने सिंगल मदर बनकर अपनी बेटी की परवरिश खुद की है। 

Content Writer

Bhawna sharma