शादी से पहले प्रेग्नेंट हुई थी परदेस फेम एक्ट्रेस महिमा, पैसों के लिए आज कर रही है यह काम

punjabkesari.in Friday, Sep 13, 2019 - 04:53 PM (IST)

फिल्म 'परदेस' में खूबसूरत और मासूम सी लड़की का रोल प्ले करने वाली महिमा चौधरी को भला कौन नहीं जानता। अपनी पहली फिल्म से ही वह रातों-रात स्टार बन गई थी। आज ही के दिन जन्मी महिमा का असली नाम रितु चौधरी है। महिमा ने 90  दशक के शुरुआत में मिस इंडिया का खिताब जीता था जिसके बाद वह कुछ टीवी ऐड में नजर आईं।

महिमा का पेप्सी ऐड काफी फेमस हुआ था जिसमें वो एक्टर आमिर खान और ऐश्वर्या राय बच्चन के साथ नजर आईं थीं। महिमा ने अपने करियर की शुरूआत मॉडलिंग से की। बतौर मॉडल उन्हें काफी पसंद किया गया और इसके बाद उन्हें कई फिल्म के ऑफर मिले। इससे पहले उन्होंने वीडियो जॉकी के तौर पर भी काम किया।

फिल्म 'परदेस' से रातों-रात स्टार बनी महिमा चौधरी

सुभाष घई ने फिल्म परदेस के लिए 3000 लड़कियों का ऑडिशन करने के बाद महिमा को चुना था। सुभाष घई अपने लिए M नाम के व्यक्ति को लकी मानते थे इसीलिए उन्होंने रितु चौधरी को महिमा चौधरी बना दिया। बाद में वह दाग, धड़कन, कुरुक्षेत्र, दिल है तुम्हारा, बागवान जैसी फिल्मों में नजर आईं। 2008 में महिमा के करियर को लंबा ब्रेक लगा और वह 2016 में वह डार्क चॉकलेट के साथ लौटीं।

टेनिस प्लेयर लिएंडर पेस के साथ रहा अफेयर

इस दौरान उनकी पर्सनल लाइफ में काफी उताव-चढ़ाव आए। महिमा टेनिस प्लेयर लिएंडर पेस के साथ करीब 6 साल तक रिलेशनशिप में रही लेकिन यह रिश्ता आगे तक नहीं चल सका और जल्द ही दोनों अलग हो गए। एक इंटरव्यू में महिमा ने लिएंडर को लेकर कई खुलासे किए थे। महिमा ने कहा था कि लिएंडर पेस भले ही एक अच्छे टेनिस प्लेयर हैं लेकिन वह बतौर इंसान बिल्कुल भी अच्छे नहीं हैं। उन्होंने मुझे धोखा दिया है। 

दरअसल, साल 2005 में लिएंडर और महिमा एक दूसरे को डेट कर रहे थे। इसी दौरान लिएंडर की नजदीकियां संजय दत्त की दूसरी पत्नी रिया पिल्लई के साथ बढ़ गई। महिमा को छोड़कर लिएंडर ने रिया से शादी की लेकिन जल्द ही दोनों का तलाक हो गया।

बॉबी मुखर्जी से की थी गुपचुप शादी   

वही महिमा चौधरी ने आर्किटेक्ट बिजनेसमैन बॉबी मुखर्जी से गुपचुप शादी की थी। शादी के तुरंत बाद ही महिमा ने प्रेग्नेंसी की खबर भी दी। जब उन्होंने अपनी प्रेग्नेंसी का ऐलान किया उसके बाद से यह कयास लगाए जाने लगे कि वो शादी से पहले ही प्रेग्नेंट थीं। दोनों की एक बेटी आरियाना हैं। साल 2013 में महिमा बॉबी से अलग हो गई।

महिमा अब फिल्मों से दूर है। उनके लुक में भी पहले से अब तक काफी बदलाव आ चुका है। महिमा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव है। महिमा ने एक इवेंट में कहा था कि 'सिंगल मदर होने की वजह से उन्हें अपनी बेटी की परवरिश के लिए पैसे चाहिए होते थे। किसी भी फिल्म में काम करने में ज्यादा समय लगता है इसलिए वह उसमें काम नहीं कर सकती थी। पैसे कमाने के लिए उन्होंने कई रियलिटी शो को जज करना और फंक्शनों में जाकर रिबन काटना शुरू कर दिया। हालांकि उन्हें अब लगता है कि उनके इस फैसले ने उनका फिल्मी करियर को खराब करके रख दिया।
 

Content Writer

Priya dhir