नागरिकता बिल के विरोध में बोले महेश भट्ट- नहीं करुंगा कागजात जमा

punjabkesari.in Monday, Dec 16, 2019 - 12:39 PM (IST)

नागरिकता संशोधन बिल के खिलाफ भारत के कई हिस्सों में लगातार प्रदर्शन किया जा रहा है। इस रोष प्रदर्शन में देश की आम जनता ही नहीं बल्कि बॉलीवुड के सितारे भी शामिल है। इस बिल का विरोध करते हुए महेश भट्ट ने भी एक प्रण लिया है। 

 

हाल ही में स्वराज इंडिया के संस्थापक और एक्टिविस्ट योगेंद्र यादव ने अपने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें महेश भट्ट भारतीय संविधान की प्रस्तावना पढ़ रहे है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अगर नागरिकता संशोधन विधेयक कानून बनता है तो वह अपनी नागरिकता साबित करने के लिए किसी भी तरह का दस्तावेज जमा नही करेंगे। इस वीडियो को शेयर करते हुए योगेंद्र ने लिखा- शुक्रिया महेश भट्ट इस वचन को लेने के लिए और नागरिकता संशोधन के खिलाफ राष्ट्रीय मुहिम शुरू करने के लिए।"

 

एक इंटरव्यू के दौरान महेश भट्ट ने कहा कि, जब भी लोकतंत्र को खतरा हो उसे बचाने के लिए आगे आना चाहिए। उन्होंने अपनी मां की एक बात को शेयर करते हुए कहा कि उनकी मां ने बताया था कि जब घर में आग लगी हो तो हम सबसे पहले अपने सबसे प्रिय चीज को लेकर भागते है और बच्चे सबसे अधिक प्रिय होते है। इसके बाद जब उनसे बिल के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, अगर लोग नहीं समझ रहे तो सरकार की जिम्मेदारी है कि वो लोगों को समझाए कि ये विधेयक किस तरह नुक्सानदायक नहीं है।


 

Content Writer

khushboo aggarwal