रिया के साथ चैट वायरल होने के बाद महेश भट्ट को आया हार्टअटैक!

punjabkesari.in Saturday, Aug 22, 2020 - 03:53 PM (IST)

एक्टर सुशांत सिंह राजपूत केस की जांच अब सीबीआई कर रही है। आए दिन इस केस में नया खुलासा होता है। इसी बीच सोशल मीडिया पर रिया चक्रवर्ती और महेश भट्ट की व्हाट्सअप चैट वायरल हुई। खबरों की माने तो यह चैट 8 जून के बाद की है लेकिन  अब यह खबर सुनने को मिली कि महेश भट्ट को हाल में ही हार्ट अटैक आया है।  

अब इस खबर पर भट्ट फैमिली का बयान सामने आया है। भट्ट फैमिली ने कहा कि महेश भट्ट बिल्कुल ठीक है और यह खबर पूरी तरह से अफवाह है जिसपर ध्यान ना दिया जाए। इसके बाद महेश भट्ट के फैंस ने चैन की सांस ली। 

रिया चक्रवर्ती और महेश भट्ट की चैट 

कहा जा रहा है कि एक्टर सुशांत सिंह राजपूत का घर छोड़ने के बाद रिया ने महेश भट्ट से बात की थी।  रिया ने चैट में लिखा कि आएशा आगे बढ़ गई है सर.. भारी दिल और राहत की भावना के साथ। हमारी आखिरी बाचतीत जगा देने वाली थी। आप मेरे एंजेल हैं। आप तब भी थे और आज भी है। बता दें कि आएशा रिया ने खुद को बताया है फिल्म जलेबी में रिया का नाम आएशा था।इस फिल्म को महेश भट्ट ने ही बनाया था। 

रिया के मैसेज पर महेश भट्ट ने भी जवाब दिया और लिखा कि पीछे मत देखो। अपने पिता को मेरा प्यार देना। अब वह एक खुश इंसान होंगे। इसके बाद रिया ने लिखा, कुछ हिम्मत मिली है, और आपने फोन पर मेरे पिताजी के बारे में जो कुछ कहा था, उसने मुझे उनके लिए मजबूत होने के लिए प्रेरित किया। वह आपको हमेशा इतना खास होने के लिए प्यार और धन्यवाद देते हैं।


 

Content Writer

Priya dhir