IPL ट्राफी के साथ ही धोनी के घर आ रही है एक और खुशी,  दोबारा मां बनने वाली हैं साक्षी !

punjabkesari.in Saturday, Oct 16, 2021 - 02:16 PM (IST)

'कैप्टन कूल' महेंद्र सिंह धोनी के घर एक बार फिर खुशियां आने वाली है। खबरों की मानें तो साक्षी धोनी  प्रेगनेंट है और वह जल्द ही दूसरे बच्चे की मां बनने जा रही हैं। बताया जा रहा है कि सुरेश रैना की पत्नी प्रियंका रैना ने खुद इस बात की जानकारी दी है।

 महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने शुक्रवार चौथी बार इंडियन प्रीमियर लीग की ट्रोफी पर कब्जा कर लिया है। इस जीत के बाद स्टैंड्स में बैठीं साक्षी धोनी और जीवा नाचते हुई दिखाई दी। सोशल मीडिया पर साक्षी की गई तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रही हैं, जिन्हे देखकर उनके  प्रेगनेंट होने का कयास लगाया जा रहा है। 

इस जीत ने चेन्नई सुपर किंग्स के खेमे में खुशी की लहर दौड़ गई। स्टैंड्स में बैठीं साक्षी धोनी और जीवा भी जमकर झूमने लगीं। इन दोनों के अलावा चेन्नई सुपर किंग्स के बाकी खिलाड़ियों का परिवार भी इस जीत के बाद फूला नहीं समा रहा था।

महेंद्र सिंह धोनी की साक्षी के साथ शादी ने 2010 में सबको चौiका दिया था। यह पहली बार था जब धोनी के साथ साक्षी का नाम जुड़ा और हमेशा के लिए दोनों साथ हो गए। धोनी और साक्षी ने शादी करने से पहले एक दूसरे को डेट भी किया था, लेकिन  दोनों के प्यार के बारे में किसी को भी खबर नहीं थी।

अचानक 3 जुलाई को देहरादून में माही ने साक्षी के साथ सगाई की और 4 जुलाई को शादी के बंधन में बंध गए। 2010 में शादी होने के बाद धोनी की किस्मत ने उन्हें और भी बुलंदियों पर पहुंचा दिया था।   एमएस धोनी फरवरी 2015 में पहली बार पिता बने थे और जीवा अभी छह साल की है। 
 

Content Writer

vasudha