महाशिवरात्रि पर हाथों की शोभा बढ़ाने के लिए बेस्ट हैं ये 5 तरह की मेहंदी डिजाइंस

punjabkesari.in Saturday, Feb 14, 2026 - 04:46 PM (IST)

नारी डेस्क : महाशिवरात्रि का पर्व आस्था, भक्ति और श्रृंगार का खास संगम है। इस दिन महिलाएं पूजा-पाठ के साथ-साथ खुद को सादगी और सुंदरता से सजाना पसंद करती हैं। अगर आप भी महाशिवरात्रि पर अपने हाथों की खूबसूरती को खास बनाना चाहती हैं, तो ट्रेंडी और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइंस आपके लुक को और निखार सकती हैं। यहां हम आपको महाशिवरात्रि के लिए 5 बेस्ट मेहंदी डिजाइंस बता रहे हैं, जो इस साल खूब पसंद किए जा रहे हैं।

शिव-शक्ति थीम मेहंदी डिजाइन

महाशिवरात्रि के लिए सबसे खास मानी जाती है भगवान शिव से जुड़ी मेहंदी। इस डिजाइन में त्रिशूल, डमरू, ओम और शिवलिंग को खूबसूरती से उकेरा जाता है। यह डिजाइन हाथों को भरा-भरा और बेहद आकर्षक लुक देता है।

PunjabKesari

फुल हैंड ट्रेडिशनल मेहंदी

अगर आपको हाथों में गहरी और घनी मेहंदी पसंद है, तो फुल हैंड डिजाइन बेस्ट रहेगा। इसमें बेल, पत्तियां और धार्मिक मोटिफ्स शामिल होते हैं। पूजा के समय यह डिजाइन हाथों की शोभा को कई गुना बढ़ा देता है।

यें भी पढ़ें महाशिवरात्रि 2026: राशि अनुसार करें ये उपाय, शिव कृपा से चमक उठेगा भाग्य

 

मंदिर मोटिफ मेहंदी डिजाइन

इस तरह के डिजाइन में मंदिर की आकृति को खास अंदाज में बनाया जाता है। यह डिजाइन इतना यूनिक होता है कि देखने वाला जरूर पूछेगा। ये मेहंदी कहां से लगवाई? महाशिवरात्रि के लिए यह डिजाइन काफी ट्रेंड में है।

PunjabKesari

सिंपल लेकिन एलिगेंट शिवरात्रि मेहंदी

अगर आप सिंपल लुक पसंद करती हैं, तो हल्के डिजाइन वाली मेहंदी चुन सकती हैं। उंगलियों और हथेली पर छोटे-छोटे धार्मिक चिन्ह काफी क्लासी लगते हैं और मिनिमल लुक भी देते हैं।

यें भी पढ़ें : महाशिवरात्रि पर करें ये खास उपाय, अपराजिता फूल से नौकरी-पैसा-शादी की परेशानी होगी दूर

झूले में शिव-पार्वती थीम मेहंदी

धार्मिक अवसरों के लिए यह डिजाइन बेहद खास माना जाता है। झूले में बैठे शिव-पार्वती की आकृति भक्ति और सौंदर्य दोनों को दर्शाती है। पूजा या व्रत के दिन यह मेहंदी डिजाइन एकदम परफेक्ट रहेगा।

PunjabKesari

मेहंदी लगवाते समय रखें ये बातें

महाशिवरात्रि से एक दिन पहले मेहंदी लगवाएं, ताकि रंग गहरा आए
मेहंदी सूखने के बाद पानी से बचें
प्राकृतिक मेहंदी का ही इस्तेमाल करें
महाशिवरात्रि 2026 पर इन लेटेस्ट मेहंदी डिजाइंस के साथ आप भी अपने हाथों की शोभा बढ़ाएं और भक्ति के इस पर्व को और खास बनाएं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Monika

Related News

static