इस बार Mahashivratri पर बन रहा है दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों को मिलेगा महादेव का आशीर्वाद

punjabkesari.in Monday, Feb 13, 2023 - 06:45 PM (IST)

इस बार महाशिवरात्रि 18 फरवरी को मनाई जाएगी। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार शिवरात्रि के दिन शिवजी और पार्वती जी का विवाह हुआ था।  इस दिन शिवजी की पूजा पूरे विधि-विधान के साथ की जाती है। साथ ही शिव भक्त इस दिन व्रत भी रखते हैं। पूरे देश में भगवान भोलेनाथ और देवी पार्वती के मिलन उत्सव को बड़ी धूम-धाम के साथ मनाया जाता है।

खास बात ये है कि इस दिन शनि प्रदोष व्रत भी पड़ रहा है। शनि प्रदोष व्रत का अत्यंत दुर्लभ संयोग बन रहा है महाशिवरात्रि से। इसके साथ ही इस दिन सर्वाथ सिद्धि योग भी है। प्रदोष व्रत, हो, चाहें मास शिवरात्रि व्रत, दोनों का मकसद एक ही है, भगवान शिव की पूजा। इन दोनों में ही भगवान शिव की पूजा की जाती है और उनके निमित्त व्रत किया जाता है।ज्योतिष शास्त्र की मानें तो इस बार महाशिवरात्रि पर दुर्लभ संयोग बन रहा है जिसका 3 रशियों पर शुभ प्रभाव देखने को मिलेगा। आइए जानते हैं कौन सी हैं वो 3 भाग्यशाली राशियां...

मेष राशि

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार महाशिवरात्रि मेष राशि के जातकों के लिए शुभ रहने वाला है। किस्मत आपके साथ रहेगी। इस राशि के जातक की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। साथ ही आय के नए साधन प्राप्त होंगे।

कर्क राशि

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कर्क राशि वालों के लिए महाशिवरात्रि भाग्योदय लेकर आई है। इस राशि के जातकों को सफलता प्राप्त मिलेगा। बिजनेस में तरक्की होगी। नौकरी में प्रमोशन होने के योग बन रहे हैं। धन लाभ हो सकता है।

धनु राशि

धनु राशि वालों के लिए महाशिवरात्रि बेहद ही खास होने वाली है। सेहत में सुधार होगा। नई नौकरी के योग बन रहे हैं। आर्थिक स्थिति सुधरेगा। धन लाभ हो सकता है, वहीं व्यापार में वृद्धि होगी।
 

Content Editor

Charanjeet Kaur