महाराष्ट्र की ट्रेडिशनल ज्वेलरी ( See Pics)

punjabkesari.in Thursday, Aug 27, 2020 - 04:51 PM (IST)

दुल्हन किस परिवेश की है यह जानने के  लिए उसकी शादी की ड्रैस और ज्यूलरी ही काफी होती है। यूं भी देखा जाए तो ज्यूलरी के बिना किसी भी दुल्हन की कल्पना की ही नहीं जा सकती क्योंकि इनके बिना तो उसका श्रृगांर ही अधूरा होता है। भारत में तो हर राज्य की दुल्हन की ज्यूलरी में आपको विविधता देखने को मिलेगी क्योंकि हर राज्य की दुल्हन अपनी ट्रेडीशनल ज्यूलरी ही अपनी शादी में पहनना पसंद करती हैं।

हालांकि अब टाइम बदल चुका है। आज दुल्हनें अपने राज्य नहीं बल्कि पसंद के हिसाब से ज्यूलरी पहनना पसंद करती हैं। वहीं आजकल लड़कियों में महाराष्ट्रयटियन ज्वैलरी का काफी क्रेज देखने को मिल रहा है।

अगर आप भी अपनी शादी में महाराष्ट्रयटियन लुक चाहती हैं तो आप यहां से आइडियाज ले सकती हैं। इससे आपका लुक भी डिफरैंट लगेगा और अपनी पर्सनैलिटी भी खूब उठेगी।

नथ

यह नाक में पहना जाने वाला आभूषण है। महाराष्ट्र में महिलाएं काजू की शेप वाली नथ पहनती हैं। यह नथ वास्तव में ब्राह्मणी शैली की है जो बेसरा मोती, पन्ना या माणिक के साथ जड़ी होती है। वहीं के ट्रैडीशन के हिसाब से इसे बाईं ओर नाक छिदवा कर पहना जाता था। परंतु अगर आप नाक नहीं छिदवाना चाहती हैं तो चिंता की कोई बात नहीं आपको यह नथ क्लिप ऑन के रूप में भी मिल जाएगी जिससे कि आप महाराष्ट्र की ट्रैडीशनल नथ आराम से पहन पाएंगी।

मोहन माला

मोहन माला वास्तव में एक लंबे हार को कहा जाता है, जिसमें सोने के मोतियों की परतें होती हैं। रुटीन में पहने जाने वाले इन मोतियों के डिजाइन काफी सिंपल एवं राउंड शेप में होते हैं लेकिन अगर आप अपनी शादी पर मोहन माला पहनने की सोच रही हैं तो आप कुछ अलग डिजाइन की माला चुन सकती हैं।

कोल्हापुरी साज

कोल्हापुरी साज एक तरह के नैक पीस को कहते हैं, जो राउंड शेप में होता है। इसमें कई लटकन भी होती हैं। हर लटकन का एक अलग डिजाइन होता है। इसमें भगवान विष्णु के 10 अवतारों को दिखाते हैं। 2 में पन्ना और उन पर माणिक लगे होते हैं। आठ में सुख और समृद्धि को दर्शाने के लिए एक अष्ट मंगल डिजाइन बना होता है और आखिर में एक एम्युलेट होता है।

अंबाडा पिन

अंबाडा पिन महाराष्ट्र की महिलाएं अपने बन रे ऊपर पहनती हैं। यूं तो अंबाडा पिन एक सैमी सर्कुलर पिन होती है, जो महिला के बालों एवं उसके बन हेयर स्टाइल को और भी अधिक खूबसूरत लुक देती है। आजकल यह कई प्रकार के डिजाइनों में उपलब्ध है।

वाकी

यह बाजुओं पर पहना जाने वाला एक आभूषण है और इसे बाजू बंद भी कहा जाता है। यह गोल्ड या किसी पैंडैंट की तरह डिजाइन मिल जाते हैं। ट्रैडीशनल ड्रैस के साथ पहनी हुई यह ज्यूलरी काफी खूबसूरती दिखती है।

Content Writer

Anjali Rajput