महाराष्ट्र जायका: 3 तरह से बना कर खाएं पोहा

punjabkesari.in Tuesday, Dec 08, 2020 - 10:01 AM (IST)

नाश्ते में पोहा पौष्टिक गुणों से भरपूर खाना बेस्ट ऑप्शन है। इससे दिनभर शरीर में एनर्जी रहने के साथ इम्यूनिटी बूस्ट होती है। यह खास तौर पर महाराष्ट्र के लोगों द्वारा खाया जाता है। इसे एक नहीं बल्कि अलग-अलग तरीकों से तैयार किया जा सकता है। तो चलिए आज हम आपको एक नहीं बल्कि 3 तरीके से पोहा बनाने की रेसिपी बताते हैं।

1. पोहा भेल 

 

सामग्री: 

पोहा- 100 ग्राम
मूंगफली- 25 ग्राम
प्याज- 1 (बारीक कटा)
टमाटर- 1 (बारीक कटा)
नमक- 1 छोटा चम्मच
बारीक सेव- 1/2 कप
हरी मिर्च- 1 (बारीक कटी)
लाल मिर्च पाउडर- 1/2 छोटा चम्मच
चाट मसाला- 1/2 छोटा चम्मच
तेल- 1 बड़ा चम्मच

गार्निश के लिए

बारीक सेव- 1/2 कप 
हरा धनिया- 1 बड़ा चम्मच (बारीक कटा)

विधि:

1. सबसे पहले पोहे को धोकर अच्छे से सुखाएं।
2. एक पैन में तेल गर्म करके मूंगफली फ्राई करें।
3. अब इसमें पोहा सेंक कर बाकी की सामग्री मिलाएं।
4. तैयार पोहे को सर्विंग प्लेट में निकाल कर बारीक सेवन व हरा धनिया से गार्निश करें।
5. लीजिए आपकी पोहा भेल बनकर तैयार है।

2. पोहा बिरयानी

 

सामग्री:

पोहा- 1 कप
हरी मटर- 1/2 कप
टमाटर- 2 (बारीक कटे)
गाजर- 1 (बारीक कटी)
आलू- 1 (बारीक कटा)
हरी मिर्च- 1 (बारीक कटी)
करी पत्ता- 3-4
हल्दी- 1/2 छोटा चम्मच
लाल मिर्च पाउडर- 1/2 छोटा चम्मच
हींग पाउडर- 1/4 छोटा चम्मच
धनिया पत्ती- 1 बड़ा चम्मच (बारीक कटी)
नमक- स्वादानुसार
ऑयल- जरूरतानुसार

विधि:

1. सबसे पहले पोहा धोकर सुखा लें‌।
2. पैन में तेल गर्म करके जीरा, करी पत्ता, हींग, हल्दी, हरी मिर्च भूनें।
3. इसमें सब्जियां व नमक डालकर धीमी आंच पर पकाएं।
4. अब पोहा डालकर मिलाएं और कुछ मिनट तक पकने दें।
5. पोहे को सर्विंग प्लेट में निकाल कर हरा धनिया से गार्निश करें।
6. लीजिए आपकी पोहा बिरयानी बनकर तैयार है।

3. झटपट पोहा

 

सामग्री:

पोहा- 1 कप
प्याज- 1 (बारीक कटा)
हल्दी पाउडर- 1/2 छोटा चम्मच
करी पत्ता- 3-4
हरी मिर्च- 1 (बारीक कटी)
राई- 1/2 छोटा चम्मच
नमक व नींबू का रस- स्वादानुसार
हरा धनिया- 1 बड़ा चम्मच (बारीक कटा)
तेल- आवश्यकतानुसार

विधि:

1. सबसे पहले पोहे को धोकर सुखा लें।
2. पैन में तेल गर्म करके राई का तड़का लगाएं।
3. फिर करीपत्ता, हरी मिर्च, प्याज व हल्दी डालकर भूनें।
4. अब पोहा, नींबू का रस और नमक डालकर मिलाएं।
5. पोहे को सर्विंग प्लेट में डालकर धनिया से गार्निश करें।
6. लीजिए आपका झटपट पोहा बनकर तैयार है।

Content Writer

neetu