इस महीने बनेगा महालक्ष्मी राजयोग, इन 5 राशि वालों के लिए खुलेगा धन और सफलता का द्वार

punjabkesari.in Friday, Feb 06, 2026 - 07:14 PM (IST)

नारी डेस्क: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों के गोचर का विशेष महत्व होता है।  फरवरी के महीने एक बेहद शुभ संयोग बन रहा है ।  23 फरवरी को मंगल ग्रह कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे, इसी राशि में पहले से शुक्र ग्रह मौजूद हैं।  ज्योतिष शास्त्र में जब चंद्रमा और मंगल एक साथ आते हैं, तो उसे चंद्र–मंगल योग कहा जाता है। यही योग जब शुभ भावों में बनता है, तो महालक्ष्मी राजयोग का रूप ले लेता है। यह योग धन, सुख, समृद्धि, पद-प्रतिष्ठा और करियर ग्रोथ के संकेत देता है। माना जाता है कि इस दौरान किए गए सही फैसले जीवन की दिशा बदल सकते हैं।

PunjabKesari
महालक्ष्मी राजयोग क्यों है खास?

चंद्रमा मन, भावनाओं और निर्णय क्षमता का कारक है। मंगल ऊर्जा, साहस, पराक्रम और एक्शन का प्रतीक है। जब मन और कर्म एक साथ चलते हैं, तो व्यक्ति सही समय पर सही कदम उठाता है, यही इस योग की सबसे बड़ी ताकत है। इस योग में अचानक धन प्राप्ति के योग बनते हैं। रुके हुए काम तेजी से पूरे होते हैं। करियर और व्यापार में नई शुरुआत संभव होती है। आत्मविश्वास बढ़ता है, जिससे मौके अपने आप बनते हैं। 


इन राशियों पर रहेगा महालक्ष्मी राजयोग का विशेष प्रभाव

इस योग से वृषभ राशि वालों की आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। पुराने निवेश से लाभ मिल सकता है। नौकरीपेशा लोगों को इन्क्रीमेंट या प्रमोशन के संकेत हैं। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। यह योग  कर्क राशि वालों के लिए  खास फलदायी रहेगा। आय के नए स्रोत खुल सकते हैं। जमीन-जायदाद से जुड़े मामलों में फायदा संभव है। मनचाही चीज़ खरीदने का योग बनेगा।

PunjabKesari
करियर में मिलेगा मौका

सिंह राशि वालों को करियर में बड़ा मौका मिल सकता है। नेतृत्व क्षमता बढ़ेगी। बिजनेस में नए कॉन्ट्रैक्ट मिलने की संभावना है। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। इस योग से  धनु राशि वालों को भी  भाग्य का साथ मिलेगा। विदेश से जुड़े कामों में सफलता मिल सकती है। पढ़ाई, प्रतियोगी परीक्षा या स्किल अपग्रेड में अच्छे नतीजे आएंगे। मकर राशि वालों को भी  मेहनत का पूरा फल मिलेगा। लंबे समय से अटके प्रोजेक्ट्स पूरे होंगे। धन संचय के योग बनेंगे और भविष्य की प्लानिंग मजबूत होगी।


इस योग में क्या करें, क्या न करें?


निवेश सोच-समझकर करें, नए अवसरों को अपनाने से न डरें, मेहनत और अनुशासन बनाए रखें। हालांकि इस दौरान जल्दबाज़ी में फैसले लेने से बचें।  महालक्ष्मी राजयोग केवल धन ही नहीं, बल्कि बुद्धिमानी से धन को संभालने की क्षमता भी देता है। अगर आप इस समय सही दिशा में कदम बढ़ाते हैं, तो यह योग लंबे समय तक शुभ परिणाम दे सकता है।

डिस्क्लेमर: यह जानकारी ज्योतिषीय मान्यताओं पर आधारित है। जीवन के बड़े निर्णय लेते समय व्यावहारिक सोच और विशेषज्ञ सलाह ज़रूर लें।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Related News

static