'शिव' को मिल गई 'पार्वती'...महादेव फेम मोहित रैना ने शादी की खबर देकर किया Surprise

punjabkesari.in Sunday, Jan 02, 2022 - 10:11 AM (IST)

'देवों के देव महादेव' और 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' फेम मोहित रैना ने नए साल में अपनी जिंदगी की नई शुरुआत कर ली है। वह अदिति के साथ विवाह के बंधन में बंध गए हैं।  मोहित ने खुद सोशल मीडिया पर यह तस्वीरें जारी कर फैंस को Good News दी । इन तस्वीरों को देख सरप्राइज होने के साथ- साथ खुश भी हैं।  

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)


नए साल पर 'महादेव' फेम ने शादी की खूबसूरत तस्वीरें शेयर कर लिखा-, 'प्यार बाधाओं को नहीं पहचानता है, यह बाधाओं को कूदता है, बाड़ से छलांग लगाता है, दीवारों में घुसकर अपनी मंजिल तक पहुंचता है, आशा से भरा होता है। 


मोहित ने आगे लिखा- उस आशा और अपने माता-पिता के आशीर्वाद के साथ हम हैं। अब दो नहीं बल्कि एक। इस नई यात्रा में आप सभी के प्यार और आशीर्वाद की जरूरत है -अदिति और मोहित। 


मोहित पर ऑफ व्हाइट शेरवानी काफी सूट कर रही है, वहीं उनकी दुल्हन प्रिंटेड लहंगे में काफी खूबसूरत लब रही हैं। दोनों के चेहरे पर शादी की खुशी साफ नजर आ रही है।

अदिति ने मल्टीकलर लहंगे के साथ ट्रेडिशनल ज्वेलरी पहनकर अपने लुक को कंप्लीट किया है। मोहित की बात करें तो उन्हे  'देवों के देव महादेव' सीरियल में भगवान शिव के रोल से पहचान मिली थी।  इसके अलावा वे  'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' फिल्म में भी नजर आ चुके हैं। फैंस इस नई जोड़ी को ढेर सारी बधाईयां दे रहे हैं। कुछ लोगों ने उन्हे शिव-पार्वती की जोड़ी बताया। 
 

Content Writer

vasudha