US Airforce की अधिकारी मैडिसन मार्श ने जीता Miss America 2024 का ताज

punjabkesari.in Tuesday, Jan 16, 2024 - 02:30 PM (IST)

अमेरिका में एयरफोर्स की पायलट मैडिसन मार्श ने मिस अमेरिका 2024 का खिताब जीत कर इतिहास रच दिया है। मैडिसन मार्श इस खिताब को जीतने वाली पहली सक्रिया ड्यूटी वायु सेना अधिकारी है। 22 साल की मैडिसन मार्श को मिस अमेरिका 2024 का ताज पहनाया गया है। अमेरिकी वायु सेना में सैकेंड लेफ्टिनेंट और हार्वर्ड केनेडी स्कूल के सार्वजनिक नीति कार्यक्रम में मास्टर की छात्रा मैडिसन ने ऑरलैंडो फ्लोरिडा में सौंदर्य प्रतियोगिता जीती है।

अपने सपनों को दी उड़ान

अमेरिकी वायु सेना अकादमी से ग्रेजुएट होने के कुछ महीने बाद मैडिसन ने  ब्यूटी पेजेंट कंपीटीशन मिस अमेरिका में जाने का फैसला किया था। मार्श की 2023 में अमेरिकी वायु सेना अधिकारी के रुप में नियुक्ती हुई थी। इससे पहले उन्होंने मिस कोलोराडो का भी खिताब जीता था। सौंदर्य प्रतियोगिता में टेक्सास की ऐली ब्रेक्स पहली उपविजेता रही। इस प्रतियोगिता में कुल 51 कंटेस्टेंट्स ने भाग लिया जिन्होंने सभी 50 अमेरिकी राज्यों के साथ कोलिंबया जिले का भी प्रतिनिधित्व किया । 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Madison Marsh (@missmadisonmarsh)

आखिर कौन हैं मेडिसन मार्श? 

मैडिसन मार्श का जन्म अर्कांसस में हुआ था। 13 साल की उम्र में माता-पिता ने जब उन्हें अंतरिक्ष शिविर में भेजकर अपने सपनों को पूरा करने के लिए प्रोत्साहित किया। जहां उसे अंतरिक्ष यात्रियों और विमान पायलटों के साथ बातचीत करने का अवसर मिला। इसी दौरान उन्हें यूएसएएफए के बारे में पता चला और 15 साल की उम्र में उन्होंने अपनी पहली उड़ान प्रशिक्षण में दाखिला लिया। 17 साल की उम्र में उन्होंने पायलट का लाइसैंस प्राप्त हुआ और कैडेट फोर्स में शामिल होने की तैयारी शुरु कर दी। यूएसएएफए से ग्रेजुएट होने के बाद उन्होंने वायु सेना में शामिल होने का फैसला किया और उन्हें एक फेमस पायलट स्लॉट से सम्मानित किया गया।


 

Content Writer

palak