पूरी दुनिया में थी माधुरी मशहूर, मगर पति को ही नहीं थी खबर!

punjabkesari.in Friday, May 15, 2020 - 10:37 AM (IST)

धक्-धक् गर्ल कहे या माया, माधुरी दीक्षित ने हमेशा स्क्रीन पर लोगों को अपना दीवाना ही बनाया है। आज भी उनकी मुस्कुराहट पर करोड़ो फिदा है। उनकी अदाएं अब उनके चाहने वालों को टीवी पर हो रहे डांस शोज पर हो जाती है। लेकिन हर कोई उनकी फिल्मों के लिए राह तकता है। जब फिल्म 'कलंक आई थी,तब लोगों में एक अलग उत्साह देखने को मिल रहा था। सबको उनके और संजय दत्त की जोड़ी का जो इंतजार था। मगर उनके रियल हीरो यानी की डॉक्टर श्रीराम नेने शादी से पहले यह जानते ही नहीं थे कि माधुरी लाखों-करोड़ो दिलों की धड़कन है। अरे! उन्हें तो यह भी नहीं पता था कि वो एक एक्ट्रेस है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

Bird watching with Carmelo

A post shared by Madhuri Dixit (@madhuridixitnene) on Apr 8, 2020 at 3:39am PDT

माधुरी दीक्षित ने एक इंटरव्यू में कहा था-'डॉक्टर श्रीराम नेने से मेरी पहली मुलाकात संयोग से भाई की पार्टी (लॉस एंजेलिस) में हुई थी। यह बहुत शानदार था क्योंकि मैं यह जानकर हैरान थी कि श्रीराम नेन को मेरे बारे में नहीं पता कि मैं एक अभिनेत्री हूं और हिंदी फिल्मों में काम करती हूं। उन्हें इस बारे में कोई भी आइडिया तक नहीं था। इसलिए यह बेहद अच्छा था।'

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

Making the most of this quarantine by spending some quality time with my family... Everyone, please take the necessary precautions. Take care. Stay safe. Love, MD.

A post shared by Madhuri Dixit (@madhuridixitnene) on Mar 18, 2020 at 3:45am PDT

आगे वो कहती है -'हमारी मुलाकात के बाद डॉ. नेने मुझसे पूछा था कि क्या आप मेरे साथ पहाड़ों पर बाइक राइड के लिए चलेंगी? मुझे लगा कि ठीक है, पहाड़ भी हैं और बाइक भी है। लेकिन पहाड़ों पर जाने के बाद मुझे एहसास हुआ कि यह मुश्किलों भरा है।' यहीं से हम दोनों एक-दूसरे के करीब आए और हमें प्यार हो गया। इसके बाद कुछ वक्त एक-दूसरे को डेट करने के बाद हमने शादी करने का फैसला किया। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

Happy Birthday to the one that changed my life @drneneofficial... Words aren’t enough to tell you how much I love you or what you mean to me❤️

A post shared by Madhuri Dixit (@madhuridixitnene) on Feb 11, 2020 at 10:50pm PST

माधुरी ने डॉक्टर नेने से 17 अक्टूबर, 1999 को शादी कर ली। आपको बतादें की वो तब बॉलीवुड पर राज कर रही थी। उनकी फिल्में स्क्रीन पर छाई हुई थी। माधुरी दीक्षित की फिल्में हमेशा से इतनी हिट नहीं रही। उनकी पहली फिल्म 'अबोध' जिसमें शेखर सुमन थे। वो फिल्म नहीं चली थी। काफी फ्लॉप फिल्मों के बाद उन्होंने बॉलीवुड में हिट फिल्मों की सीढ़िया चढ़ी। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

Mon coeur t'appartient

A post shared by Madhuri Dixit (@madhuridixitnene) on Jan 21, 2020 at 3:55am PST

माधुरी का नाम संजय दत्त के साथ भी जोड़ा जाता था। लेकिन उन्होंने विदेशी कम देशी बाबू नेने जी से शादी कर सबके मुंह पर ताले लगा लिए। आज भी माधुरी अपने नृत्य से सबको अपना बना लेती है। सरोज खान को अपना गुरु मानने वाली माधुरी 2 बेटे है। अब बस उनके चाहने वाले उनके बेटों को स्क्रीन पर देखने की चाह रखते है। 

Content Writer

shipra rana