माधुरी ने उठाई बाल मजदूरी के खिलाफ आवाज, कहा- वो हमारा भविष्य हैं

punjabkesari.in Saturday, Jun 13, 2020 - 10:37 AM (IST)

इन दिनों बॉलीवुड एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित अपनी कला के माध्यम से इस संकट की घड़ी में लोगों की मदद कर रही हैं। इससे पहले भी उन्होंने अपने बेटे के साथ सिंगिंग परफॉर्मेंस देकर जरूरतमंदों की मदद के लिए फंड जुटाए थे। अब हाल ही में उन्होंने वर्ल्ड डे अगेंस्ट चाइल्ड लेबर के मौके पर बाल मजदूरी के खिलाफ अपनी आवाज उठाई है। इसके अलावा वे We 2020 नाम की एक ऑर्गेनाइजेशन का भी समर्थन कर रही हैं। ये ऑर्गेनाइजेशन कल्चरल परफॉर्मेंस के जरिए मुंबई स्लम्स में रहने वाले जरूरतमंद बच्चों के लिए फंड जुटा रहा है।

शेयर की वीडियो

माधुरी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो मेें वे कह रही हैं कि कल मैं अपने घर में वी कंसर्ट, 2020 का आनंद लूंगी। यहां पर देश और दुनियाभर के यूथ द्वारा सिंगिंग डांसिंग की खूबसूरत परफॉर्मेंस होगी। इसका मकसद होगा मुंबई के स्लम्स में रह रहे बच्चों और उनके परिवार की मदद करने का ताकि उन्हें एक सुरक्षित और मजबूत भविष्य मिल सके।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

Sit back and enjoy the music! Watch #WE2020 with @salaambbayorg tomorrow at 7pm. @we.makeitcount

A post shared by Madhuri Dixit (@madhuridixitnene) on Jun 12, 2020 at 12:59am PDT

 

ट्विटर पर उठाई बाल मजदूरी के खिलाफ आवाज 

इसके अलावा उन्होंने ट्विटर पर भी बाल मजदूरी के खिलाफ आवाज उठाते हुए लिखा, "बाल मजदूरी को ना कहें। बच्चों की सही जगह पाठशाला और उनका अपना घर होता है। वो हमारा भविष्य हैं, ये हमारी जिम्मेदारी है कि हम उन्हें सपोर्ट दें ताकि वे सक्ष्म हो सकें। चलिए हम बच्चों की मदद के लिए अपना हाथ आगे बढ़ाएं। हमारे एक छोटे से प्रयास से उनके जीवन में बड़ा सकारात्मक बदलाव आ सकता है।"

Content Writer

Bhawna sharma