क्या एनर्जी है... 27 साल बाद फिर चला ''दिल तो पागल है'' की ''निशा'' और ''पूजा'' के डांस का जादू

punjabkesari.in Wednesday, Apr 24, 2024 - 05:30 PM (IST)

बॉलीवुड अभिनेत्री माधुरी दीक्षित और करिश्मा कपूर कलर्स चैनल के पॉपुलर शो‘डांस दीवाने'में अपनी सुपरहिट फिल्म दिल तो पागल है के गाना डांस ऑफ एनवी पर फिर थिरकती नजर आईं। यशराज बैनर तले वर्ष 1997 में प्रदर्शित फिल्म दिल तो पागल है में शाहरूख खान, माधुरी दीक्षित, करिश्मा कपूर और अक्षय कुमार ने मुख्य भूमिका निभायी थी।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)


 इस फिल्म का माधुरी और करिश्मा पर फिल्माय गाना डांस ऑफ एनवी काफी पॉपुलर हुआ था। माधुरी और करिश्मा की जोड़ी का जादू एक बार फिर इस गाने में देखने को मिला। कलर्स चैनल के पॉपुलर शो‘डांस दीवाने' में करिश्मा कपूर स्पेशल गेस्ट बनकर आई, जिसमें उनका और माधुरी का धमाकेदार डांस देखने को मिलेगा। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)


हाल ही में‘डांस दीवाने' का प्रोमो सामने आ चुका है , जिसमें माधुरी और करिश्मा  'दिल तो पागल है' गाने में कहद ढाती दिखाई दे रही हैं। दोनों ने 90s की यादों को ताजा कर दिया है। सालों बाद भी दोनों  एक्ट्रेस के बीच वैसी ही केमेस्ट्री देखने को मिली जो फिल्म दिल तो पागल है में देखी गई थी। अपने कॉम्पटीटर (पूजा) से बेहतर करने की जिद में निशा (करिश्मा कपूर) का हाइली एनर्जेटिक डांस जिसने देखा वह देखता ही रह गया।


शो के जज सुनील शेट्टी ने तो इस परफॉर्मेंस के बाद स्टैंडिंग ओवेशन भी दिया। माधुरी और करिश्मा की एनर्जी देखकर यह कहना गलत नहीं होगा कि ये दोनों आज भी नई हरोइनों को टक्कर देने की हिम्मत रखती हैं। ऐसे में फैंस भी इनकी तारीफें करते नहीं थक रहे हैं। एक यूजर ने वीडियो पर काॅमेंट करते हुए लिखा- 'ऐसा लगता है कि ये कल की ही बात है। इतना फ्रेश।' 

Content Writer

vasudha