माधुरी के पास ट्रेडिशनल कपड़ों का है बढ़िया कलेक्शन, होने वाली दुल्हन ले सकती है Inspiration

punjabkesari.in Monday, May 15, 2023 - 12:20 PM (IST)

खूबसूरती टैलेंट और स्टाइल का खजाना है धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित। जब भी बात लेटेस्ट फैशन की होती है तो माधुरी दीक्षित का नाम भी जरुर लिया जाता है। वह हर बार अपने एक से बढ़कर एक आउटफिट के जरिए बता चुकी है फैशन के मामले में उम्र का कोई लेना- देना नहीं है। उनके फैशन सैंस का ही कमाल है कि वह 56 में भी 26 की नजर आती है। आज बर्थडे के खास मौके पर उनके कुछ शानदार आउटफिट के बारे में बताने जा रहे हैं, जो नई दुल्हन के वॉरड्रोब में जरूर होने चाहिए, चलिए डालते हैं एक नजर 


सिल्क साड़ी 

सिल्क साड़ी की ताे बात ही निराली है, यह हर उम्र ही महिला पर खूब फबती है। ससुराल में पहले दिन आप इस तरह की साड़ी के साथ  बन हेयर स्टाइल बना सकती हैं। इस लुक में लोग आपकी तारीफें करते नहीं थकेंगे। 

आइवरी शेड का लहंगा

माधुरी ताे वैसे ही आउटफिट में खूबसूरत ही लगती है, लेकिन इस आइवरी शेड के लहंगे में वह किसी अप्सरा से कम नहीं लग रही है। इसमें वह अपनी  कर्वी फिगर फ्लॉन्ट करती दिखाई दे रही है। 


ग्रीन लहंगा

इस लहंगे में तो उनकी उम्र में अंदाजा लगाना बेहद मुश्किल है। इस तरह का लहंगा देखने में जितना खूबसूरत है , उतना ही पहनने में अरामदायक है। दुल्हन अपनी मेहंगी में इसे कैरी कर सकती हैं। 


यूनिक आउटफिट 

अगर आप अपने वेंडिंग फंक्शन में ट्रेडिशनल के साथ मॉर्डन टच देना चाहती हैं तो ये लुक आपके काम आ सकता है। माधुरी ने हैवी ज्वेलरी के साथ अपने लुक पर चार चांद लगाने का काम किया था। 

रॉयल साड़ी

इस तरह की साड़ी नई नवेली दुन्हन के लिए एकदम परफेक्ट रहेगी। इसे आप कॉकटेल से लेकर किसी भी फंक्शन में आसानी से कैरी कर सकती हैं।

खूबसूरत लहंगा

डीजे पार्टी या रिसेप्शन के लिए माधुरी का ये लहंगा बेस्ट ऑपशन है। इस तरह के लुक के साथ आप हैवी जरकन वर्क इयररिंग्स को कैरी करें। यकीन मानिए यह लुक सभी को पसंद आएगा।

रेड और व्हाइट साड़ी

रेड और व्हाइट कलर की पोल्का डॉट साड़ी मे तो माधुरी दीक्षित की खूबसूरती के क्या ही कहने। साड़ी के साथ गोल्डन पफ्ड स्लीव्स वाला ब्लाउज उनकी शान को बढ़ाने का काम कर रहा था। इस तरह की साड़ी को कैरी करना बेहद आसान है। 


 बेल्ट के साथ साड़ी 

आजकल बेल्ट को साड़ी के साथ स्टाइल करने के चलन काफी बढ़ गया है। आप चाहें तो इस तरह की साड़ी के साथ किसी भी स्टाइल का ब्लाउज डिजाइन करवा सकती हैं। 

Content Writer

vasudha