आशियाना घर में Shift हुई माधुरी दीक्षित, यहां से दिखता है जगमगाते शहर का शानदार नजारा

punjabkesari.in Wednesday, Mar 23, 2022 - 11:30 AM (IST)

बॉलीवुड की धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित आज भी लाखों दिलों पर राज करती हैं। ग्लैमर की दुनिया को छोड़कर उन्होंने अपनी ही दुनिया बना ली है, जिसमें वह काफी खुश हैं। हाल ही में अदाकारा ने मुंबई में एक नया घर लिया है, जिसे लेकर कुछ ज्यादा ही चर्चाएं हो रही है। इस नए घर का किराया जानकर लोगों के होश उड़ गए हैं।


खबरों की मानें तो माधुरी ने  अपने पति श्रीराम नेने के साथ मिलकर मुंबई के वर्ली में एक घर खरीदा है, जिसका महीने के किराया 12.5 लाख है। बताया जा रहा है कि ये अपार्टमेंट 29वीं मंजिल पर है, जो कि 5500 वर्ग फुट में फैला है।  डिजाइनर अपूर्वा श्रोफ ने खास माधुरी दीक्षित के लिए इस घर को  डिजाइन किया है


इस घर का इंटीरियर इतना शानदार है कि जिसने देखा वह देखता ही रह गया। अपूर्वा श्रॉफ ने खुद सोशल मीडिया पर इस आलिशान घर की तस्वीरें शेयर की है। इन तस्वीरों में इंटीरियर डिजाइनर ने घर में बदलाव करने से पहले की झलक दिखाई है। 


अपूर्वा ने अपने पोस्ट में लिखा-  "जब हमने काम शुरू किया था उससे पहले घर कुछ ऐसा दिखता था। हमारे लिए अच्छा था कि हमें स्ट्रक्चर के साथ ज्यादा बदलाव नहीं करना पड़ा। यह बस सही वाइब्स लाने का मसला था, एक ऐसा घर जो अपना लगे, अच्छा एहसास दे और सबसे जरूरी कि क्लाइंट के व्यक्तिव के अनुसार हो। 


अगर इस घर की खासियत की बात करें तो  यहां  रात के समय नीचे से जगमगाते शहर का शानदार नजारा दिखाई देता है और दिन के दौरान सभी दिशाओं से प्रकाश की पर्याप्त मात्रा में फ़िल्टरिंग होती है।"इस घर को डिजाइन करने में न्यूड पेस्टल की बजाय अलग-अलग कलर्स के साथ एक्सीपेरेंट भी किया गया है. 


खबरों की मानें तो माधुरी ने  ये घर काफी सोच समझकर लिया है। यहां से सूर्य उदय और सूर्यास्त भी नजर आता है। अदाकारा ने अपने घर के लिए खासतौर पर जयपुर से कालीन मंगवाए हैं। जिसकी झलक सोशल मीडिया के जरिए दिखाई दी। 

Content Writer

vasudha