शादी के 22 साल बाद भी पति पर फिदा हैं माधुरी दीक्षित, खुद दिखाई जादुई सफर की एक झलक

punjabkesari.in Sunday, Oct 17, 2021 - 05:56 PM (IST)

धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित की शादी को आज ठीक 22 साल पूरे हो गए हैं। शादी के इतने सालो के बाद भी इन दोनों का प्यार कभी कम नही हुआ, शायद तभी आत तक इन दोनों के बीच  किसी अनबन की अफवाह नहीं फैली।  इन दोनों के प्यार की गवाह है ये वीडियो जिसे माधुरी दिक्षीत ने आज शेयर किया है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Madhuri Dixit (@madhuridixitnene)

अपने इस खास मौके पर माधुरी ने एक खूबसूरत वीडियो शेयर कर लिखा- ‘22 साल का जादुई सफर साथ में।‘ इसके साथ हार्ट का इमोजी भी बनाया गया। इस  स्पेशल वीडियो में माधुरी की फिल्म दिल तो पागल है का 'अरे रे अरे ये क्या हुआ गाने की  ट्यून सुनाई दे रही है।उन्होंने शादी से लेकर अब तक का पूरा सफर पूरी वीडियो में दिखा दिया है।


बता दें कि बता दें माधुरी दीक्षित और  एनआरआई डॉक्टर  श्रीराम नेने की शादी 18 अक्टूबर, 1999 में हुई थी। शादी के बाद माधुरी ने एक तरह से बॉलीवुड को अलविदा सा कह दिया था। वह पति के साथ यूएस में जा बसीं और बतौर पत्नी व मां अपनी फैमिली को संभालने लगीं। इस दौरान उन्होंने अपने पति को करियर पर पूरी तरह ध्यान देने में मदद की। 

वहीं जब बीच में माधुरी को प्रॉजेक्ट्स मिलने लगे तो नेने ने उन्हें कभी रोका नहीं बल्कि अपने  पैशन को पूरा करने को कहा। उनके इंस्टाग्राम पर आपको कई तस्वीरें मिल जाएगी, जिसमें उन दोनों का प्यार साफ नजर आता है।  वे कई बार  एक-दूसरे के लिए लव एक्सप्रेस करते हुए पोस्ट भी लिखते हैं। 


 

Content Writer

vasudha