इन 2 चीजों में छिपा है माधुरी दीक्षित की ग्लोइंग स्किन का राज

punjabkesari.in Sunday, Aug 16, 2020 - 12:24 PM (IST)

बी टाउन की धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित आज भी फैंस के दिलों पर राज करती हैं। उनकी खूबसूरती के आज भी कईं लोग दिवाने हैं। माधुरी 50 प्लस हैं लेकिन उनकी स्किन आज भी बेहद ग्लोइंग है और इसके लिए वह किसी बाहरी प्रोडक्ट का इस्तेमाल नहीं करती हैं बल्कि वह तो आम घर की चीजों से ही अपनी स्किन का ध्यान रखती हैं और अगर आप भी माधुरी की तरह ग्लोइंग स्किन चाहती हैं तो आज हम आपको कुछ ऐसे फेस पैक बताते हैं जिनका इस्तेमाल माधुरी दीक्षित करती हैं।

माधुरी अपने फेस पर जो 2 खास चीजें लगाती हैं वे है बेसन और हल्दी। इन दो चीजों के ही माधुरी फेसपैक बनाती हैं और अपनी स्किन पर इन्हीं का इस्तेमाल करती हैं। तो चलिए अब हम आपको इन पैक को बनाने की विधी के बार में बताते हैं। इसके लिए आपको चाहिए ..

- बेसन 
- हल्‍दी पाउडर
- दूध 
- नींबू का रस 
- पानी

ऐसे बनाएं फेस पैक 

1.  इस सामग्री को मिक्स कर लें
2. फिर इसे अपने चेहरे पर लगा लें
3. इसे 30 से 45 मिनट तक अपने चेहरे पर लगा रहने दें 
4 अच्छी तरह सूख जाने के बाद इसे पानी से धो लें 

इस पैक को लगाने से आपकी स्किन ग्लो करेगी और आपकी स्किन पर किसी तरह की रिएक्शन भी नहीं होगी आप चाहे तो इसे अपने चेहरे पर हफ्ते में 2 बार लगा सकती हैं। 

अब हम आपको दूसरे पैक के बारे में बताते हैं। माधुरी दीक्षित की स्किन साफ और ग्लोइंग तो है ही साथ ही उनकी स्किन ऑयल फ्री भी है और इसके लिए भी माधुरी घर पर ही बना हुआ फेस पैक लगाती हैं। तो चलिए अब हम आपको इस पैक की विधी बताते हैं। 

ऑयल फ्री पैक के लिए माधुरी इन चीजों का इस्तेमाल करती हैं 

- बेसन
- गुलाब जल

इन दोनों को अच्छे से मिक्स कर लें और इसे अपने चेहरे पर लगा लें। आप चाहें तो इसे फ्रिज में थोड़ी देर ठंडा करके भी अपने फेस पर लगा सकती हैं। इस पैक को लगाने के बाद धोते समय इस बात का खास ख्याल रखें कि इस पैक को पहले थोड़ा गीला करें और फिर इसकी मसाज करें फिर इसे धो लें। इस पैक को आप हफ्ते में 1-2 बार लगा सकती हैं और आपको जल्द ही ऑयली स्किन से छुटकारा मिलेगा। 

तो देखा आप ने माधुरी दीक्षित भी अपनी स्किन के लिए पुराने नुस्खों का इस्तेमाल करती हैं। हल्दी और बेसन तो हमारे शरीर के लिए ही बहुत फायदेमंद हैं और साथ ही इन्हें स्किन पर लगाने से भी कईं फायदे मिलते हैं। 
 

Content Writer

Janvi Bithal