कपल्स के लिए मिसाल है माधुरी दीक्षित व श्रीराम नेने की मैरिड लाइफ

punjabkesari.in Saturday, Oct 17, 2020 - 03:50 PM (IST)

एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित अपनी एक्टिंग ही नहीं बल्कि खूबसूरती से भी लोगों के दिलों में राज कर रही हैं। 53 साल की माधुरी आज भी फिट एंड फाइन दिखती हैं। कोई नहीं कह सकता कि उनकी शादी को 20 साल कंप्लीट हो गए हैं जी हां आपको बता दें कि आज वह अपनी 21वीं सालगिरह मना रहे हैं। श्रीराम नेने के साथ शादी के बंधन में बंधी एक्ट्रेस ने अपना रिश्ता भी बखूबी निभाया। उन्होंने पार्टनर के साथ अपना रिश्ता मजबूत रखने के कुछ टिप्स भी दिए थे, जो आज हर कपल को अपना रिश्ता मजबूत बनाने के लिए अपनाने चाहिए...

रिश्ते में गलतफहमियां नहीं आने दी

बात अगर माधुरी की करें तो वे फिल्म इंडस्ट्री से थी, वहीं उनके पति अमेरिका के एक मशहूर डॉक्टर है। कोई मेल न होने के बावजूद भी दोनों ने अपने रिश्ते को प्यार से अपनाकर निभाया। दोनों ने कभी भी किसी चीज व बात को लेकर आपस में गलतफहमी नहीं आने दी। माधुरी के मुताबिक उनके पति का बॉलीवुड से कोई कनेक्शन न होने के बावजूद भी उन्होंने अपनी पत्नी के लिए उनके प्रोफेशन को समझा व जाना। 

PunjabKesari

हर हाल में दिया साथ 

शादी के बाद माधुरी दीक्षित फिल्मी दुनिया को छोड़ पति के साथ अमेरिका में रहने लगी थी। मगर फिर दोबारा फिल्मों में काम मिलने पर उनके पति ने उन्हें रोकने की जगह पूरा सपोर्ट दिया। ऐसे में माधुरी ने पति की मदद से अपने करियर पर फोकस किया। 

दोनों में है अच्छी बॉडिंग 

नेचर व काम अलग- अलग होने के बावजूद भी दोनों में बेहतरीन बॉडिंग देखने को मिलती है। इस बात का पता इससे लगाया जा सकता है कि अक्सरफिल्मफेयर अवॉर्ड फंक्शन में उनके पति उनके साथ नजर आते हैं। 

PunjabKesari

हैप्पी फैमिली 

दोनों ही काम को लेकर चाहे कितना भी बिजी क्यों न हो पर अपनी फैमिली पर हमेशा ध्यान देते हैं। वे अक्सर फैमिली के साथ घूमने जाते हैं। लॉकडाउन में भी उन्होंने अपनी कई फैमिली वीडियोज अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की थी। इसके अलावा वे घर पर फैमिली के साथ कुकिंग, प्लांटिंग आदि चीजें करके भी खूब एन्जॉय करते हैं। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

Recommended News

Related News

static