54 की उम्र में भी एक्सपेरिमेंट करती हैं माधुरी, फैशन में देती हैं यंग एक्ट्रेस को मात

punjabkesari.in Friday, Jul 30, 2021 - 04:34 PM (IST)

बॉलीवुड एक्ट्रेस 54 की उम्र में भी यंग एक्ट्रेस को मात देती हैं। फिर बात चाहे उनकी ग्लोइंग स्किन की हो या फैशन की। माधुरी ज्यादातर भारतीय परिधान में नजर आती हैं। इंडियन हों या वेस्टर्न, माधुरी हर ड्रेस में खूबसूरत दिखती हैं लेकिन कुछ समय से वह डांस दीवाने-3 के मंच पर एक से बढ़कर एक इंडो-वेस्टर्न लहंगों में नजर आ रहीं हैं।

ऐसे में आप सावन या तीज फेस्टिवल के आइडियाज खोज रहे हैं तो परेशान ना हो क्योंकि यहां हम आपको एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित के कुछ लहंगे दिखाएंगे, जिनसे आप आइडियाज ले सकते हैं। चलिए आपको दिखाते हैं उनके मॉर्डन + ट्रेडिशनल लहंगों की कुछ झलक...

फ्लोरल मोटिफ वाले कूल ब्लू लहंगे माधुरी काफी ग्रेसफुल लग रही हैं। हल्के लिनन साटन कपड़े से बना यह लहंगा इस सीजन के लिए परफेक्ट है, जिसे आप भी ट्राई कर सकती हैं।

इन दिनों टाई एंड डाई का ट्रैंड खूब चलन में हैं। ऐसे में आप सावन महीने के लिए माधुरी की तरह लहंगा पहनकर कूल और ट्रैंडी दिख सकती हैं।

सावन महीने के त्यौहार में स्टाइलिश दिखने के लिए आप माधुरी का धानी ग्रीन लहंगा बढ़िया ऑप्शन हो सकती है।

अगर कुछ अलग करना चाहती हैं तो हैवी मिरर वर्क लहंगा चुन सकती हैं।

ऑम्ब्रे पैटर्न वाले शिमरी ब्लू लहंगे में माधुरी किसी जलपरी से कम नहीं लग रही।

एम्ब्रॉयडर्ड हाई-लो कुर्ते के साथ ब्लैक मरमेड लहंगा मॉर्डन व ट्रेडिशनल का परफेक्ट मिक्स हैं।

मल्टीकलर्ड मिरर वर्क ब्लाउज के साथ ईजी ब्रीजी ऑर्गेजा लहंगे में माधुरी काफी खूबसूरत लग रही हैं।

शेवरॉन पैटर्न वाले लहंगे के साथ माधुरी ने शीयन नेकलाइन वाली चोरी पहनी है, जो उन्हें डिफरेंट लुक दे रही है।

एक्ट्रेस ने फ्लोरल वर्क रानी गुलाबी स्कर्ट के साथ सिंपल व्हाइट शर्ट पहनी है, जिसमें वो काफी एलीगेंट लग रही हैं।

मॉर्डन व ट्रेडिशनल लुक चाहती हैं तो माधुरी की तरह सिल्वर वर्क यैलो लहंगा चुन सकती हैं।

Content Writer

Anjali Rajput