निक की इस अदा पर फिदा हैं सास मधु चोपड़ा!

punjabkesari.in Thursday, Sep 06, 2018 - 11:51 AM (IST)

बॉलीवुड और हॉलीवुड में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवा चुकी प्रियंका चोपड़ा ने 18 अगस्त को मुंबई में इंगेजमेंट पार्टी रखी थी। उन्होंने खुद से 10 साल छोटे निक जोनस को अपना हमसफर चुना है। आपको बता दें प्रियंका ने कई दिनों तक निक के साथ अपने रिलेशनशिप को छिपा कर रखा था। यहां तक कि प्रियंका की मम्मी मधु चोपड़ा ने भी एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि मेरी बेटी किसी विदेशी से शादी नहीं कर सकती। मगर अब जब पीसी ने दुनिया के सामने अपने और निक के रिश्ते की आधिकारिक घोषणा कर दी है तो मधु चोपड़ा भी उनके इस फैसले से बहुत खुश हैं।  उन्हें अपनी बेटी के फैसले पर पूरा भरोसा है और रोका समारोह के बाद से तो वह अपने दामाद और उसके परिवार से और भी ज्यादा इम्प्रैस हो चुकी हैं। 

 

निक की इस अदा पर फिदा हैं मधु चोपड़ा


निक और उसके पेरेंट्स के बारे में मधु ने कहा कि उनके होने वाले दामाद ने पूजा-पाठ के दौरान सभी प्रार्थनाओं का आनंद लिया। उनके लिए सब नया था लेकिन उन्होंने अपने माता-पिता के साथ संस्कृत में मंत्रों का सही-सही उच्चारण किया। निक के पिता गीतकार व संगीतकार हैं जबकि मां पूर्व शिक्षका और गायिका है। अपने दामाद के बारे में उन्होंने कहा कि निक काफी शांत और परिपक्व हैं। उनके परिवार के सभी लोग उससे बेहद प्यार करते हैं। उनके परिवार में सभी अच्छे हैं। वह स्वभाव से विनम्र है और उसे बड़ों का सम्माना करना अच्छे से आता है जो कि वह अपने होने वाले दामाद में देखना चाहती थी। उनकी इस अदा पर मैं फिदा हूं। 

 

 

 

यह सब तकदीर है

वह कहती हैं कि उनकी बेटी एक महत्वाकांक्षी लड़की है इसलिए वह एक मां के तौर पर उसके करियर चयन को लेकर हमेशा से  सपोर्टिव रही हैं। इन सब को तकदीर बताते हुए मधु ने माना कि वह हमेशा प्रियंका से शादी करके घर बसा लेने के बारे में कहती थी लेकिन फिर मैंने उसे इस बारे में कहना बंद कर दिया क्योंकि मैं समझ गई कि हर चीज का अपना एक सही वक्त होता है। 

 

 

शादी अभी तय नहीं

उन्होंने कहा कि दोनों की शादी तय नहीं हुई है। दोनों पहले अपने-अपने काम को खत्म करने में लगे हैं। शादी कहां और कब होगी, इसका फैसला कुछ वक्त बाद होगा। 

 

 

मैं चाहती थी रोका हो

उन्होंने कहा, 'प्रियंका जानती थीं कि मैं शादी से पहले रोका और निक के परिवार से मिलना चाहती हूं। एेसे में उसने मेरी बात रखते हुए निक के परिवार मेरी मुलाकात करवाई और रोका सैरेमनी रखी।'

Content Writer

Nisha thakur