मेडलिन ने रचा इतिहास, अमेरिका नौसेना में बनी पहली अश्वेत महिला पायलट

punjabkesari.in Monday, Jul 13, 2020 - 12:41 PM (IST)

अमेरिका में इस साल 25 मई को अश्वेत अमेरिकी नागरिक जॉर्ज फ्लाॅयड की हत्या कर दी गई थी। जिसके बाद से दुनियाभर में श्वेत और अश्वेत के मुद्दे को लेकर लोगों ने सड़कों पर उतर कर प्रदर्शन किया। इसी बीच अफ्रीकी मूल की मेडलिन स्वीगल अमेरिकी नौसेना में पहली अश्वेत महिला पायलट बनी हैं। 

पहली अश्वेत महिला बनी पायलट

अमेरिकी नौसेना में लेफ्टिनेंट मेडलिन स्वीगल ने अपनी इस कामयाबी से इतिहास रच दिया है। इस बात की जानकारी खुद अमेरिकी नौसेना ने दी है। उन्होंने कहा कि लेफ्टिनेंट जे.जी. मेडलिन स्वीगल ने नौसैन्य फ्लाइट स्कूल पूरा कर लिया है। इस महीने के अंत में उन्हें फ्लाइट अधिकारी का बैज दिया जाएगा। 

सौंपी गई कई अहम जिम्मेदारियां 

नौसेना वायु प्रशिक्षण कमान ने जानकारी देते हुए बताया कि स्वीगल नौसेना की पहली अश्वेत महिला टैकएयर पायलट हैं। वर्जिनिया की रहने वाली स्वीगल ने साल 2017 में यूएस नवल एकेडमी से ग्रेजुएशन की पढ़ाई खत्म की हैं। पायलट बनने के साथ ही उन्हें टेक्सस के किंग्सविले में रेडहॉक्स ऑफ़ ट्रेनिंग स्क्वाड्रन 21 की जिम्मेदारी भी दी गई है।

आपको बता दें कि जॉर्ज फ्लॉयड की हत्या के आरोप में मिनीपोलिस के श्वेत पुलिस अधिकारी डेरेक शॉविन को गिरफ्तार कर लिया गया था। जॉर्ज फ्लॉयड की हत्या के बाद पूरी दुनिया में लोगों ने सड़कों पर उतर कर इस अन्याय के खिलाफ आवाज उठाई थी।

Content Writer

Bhawna sharma