Trend Alert: फिर लौटा 70 दशक का Macrame Craft, अलग अंदाज में सजाए घर

punjabkesari.in Tuesday, Jul 20, 2021 - 04:12 PM (IST)

बोहेमियन सजावट आज सबसे लोकप्रिय शैलियों में से एक बन गई है। बोहो की शैली की बात हो तो हिमाग में हस्तनिर्मित शिल्प (Handmade Crafts) से बच नहीं सकते हैं। उन्हीं में से एक है मैक्रैम बोहेमियन क्राफ्ट, जो सिर्फ दीवार की सजावट ही नहीं बल्कि कई तरह से काम आ सकता है।

मैक्रों सजावट को बुनाई और हिचिंग की कपड़ा कला के रूप में भी जाना जाता है, जो बोहेमियन या स्कैंडिनेवियाई शैलियों का हिस्सा है। आइए एक नजर डालते हैं कुछ अनूठी मैक्रों सजावट पर, जो आपके घर की शोभा बढ़ाएंगे।

बेडरूम को बोहो लुक देना चाहते हैं तो मैक्रैम को इस तरह इस्तेमाल करें।

फर्नीचर पर आप इसे तकिए सहित पेयर करक सकते हैं।

दरवाजे या खिड़की को कलात्मक रूप देने के लिए आप मैक्रैम को पर्दे के रूप में प्रयोग करें।

मैक्रैम को आप झूमर की तरह भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

एक पेंडेंट लैंप होने के अलावा, मैक्रैम को एक लाइट स्ट्रिंग के रूप में भी इस्तेमाल किया जा सकता है।

टेबल रनर के रूप में इस्तेमाल करें मैक्रैम।

मैक्रैम पंख आपकी सजावट शैली को क्रिएटिव लुक देता है।

पौधे कमरे को ठंडक और ताजगी का अहसास करवाते है लेकिन हैंगिग पॉट को सजाने के लिए आप मैक्रैम यूज कर सकते हैं।

डिज़ाइन बदलें और स्टैंड मैक्रो क्राफ्ट का अलग उपयोग बन गया है। साइड टेबल पर रखने के बजाए आप इसे एक अलग स्टाइल में लटका सकते हैं।

दीवारों की सजावट के लिए यूं इस्तेमाल करें मैक्रेम

Content Writer

Anjali Rajput