बच्चों के लिए बनाएं Mac And Cheese In Mug

punjabkesari.in Tuesday, Mar 16, 2021 - 10:01 AM (IST)

बच्चों को मैकरोनी बेहद पसंद होती है। ऐसे में आज हम आपके लिए del monte की खास Mac and cheese in mug रेसिपी लेकर आए है। इसमें आप अपने फेवरेट मग में मैकरोनी बनाने व खाने का मजा ले सकते हैं। 

आवश्यक सामग्री-

मैकरोनी- ½ कप 
दूध- ¼ कप 
पानी- 3-4 बड़े चम्मच 
डेल मोंटे क्लासिक मेयोनेज- 3-4 बड़े चम्मच 
मोजरेला चीज- ¼ कप 
चेडर चीज- 2 बड़ा चम्मच (वैकल्पिक)
कुकिंग ऑयल- 1 बड़ा चम्मच 

सीज़निंग के लिए-

नमक- स्वाद अनुसार
काली मिर्च- जरूरत अनुसार
चिली फ्लैक्स- जरूरत अनुसार
अदरक पाउडर- ¼ छोटा चम्मच
प्याज पाउडर- ¼ छोटा चम्मच
ताजी तुलसी के पत्ते-1 बड़ा चम्मच (कटी हुई)
अजवाइन- ¼ छोटा चम्मच (वैकल्पिक)

 

विधि-

1. सबसे पहले मग में, मैकरोनी, दूध, पानी, नमक और तेल डालें। 
2. इसे 30 सेकेंड के लिए माइक्रोवेव में रखें। 
3. फिर एक बार मिलाकर दोबारा 30 सेकेंड के लिए माइक्रोवेव में रखें। 
4. इसके उबलने के बाद आकार दोगुना हो जाएगा।
5. अब इसमें डेल मोंटे क्लासिक मेयो डालकर दोबारा पकाएं।
6. अब सीज़निंग के लिए चिली फ्लैक्स, लहसुन पाउडर, प्याज पाउडर और अजवाइन डालकर मैकरोनी पकाएं। 
7. मग में आधा मोजरेला चीज डालकर मिलाएं। 
8. अब ऊपर से बाकी का मोजरेला चीज, चेडर चीज डालकर बेक करें। 
9. इसे पकने के लिए 1 या 2 मिनट तक पकाएं। ध्यान रखें कि चीज जले ना। 
10. इसे अजवायन की पत्तियों, चिली फ्लैक्स, तुलसी के पत्ते व डेल मोंटे क्लासिक मेयोनेज से गार्निश करें। 
11. मल्टी ग्रेन ब्रेड को बटर से गर्म करके मग मैकरोनी के साथ सर्व करें।

By- Del Monte

Content Writer

neetu