माथा पट्टी या मांगटीका, चेहरे की शेप बताएगी क्या करेंगा सूट?

punjabkesari.in Monday, Aug 17, 2020 - 06:40 PM (IST)

बिना मांग टीका या माथा पट्टी के ब्राइडल लुक अधूरा है। आजकल मार्कीट में माथा पट्टी व मांग टीका के ढेरों डिजाइन्स डिमांड में है। मगर अक्सर लड़कियां कंफ्यूज हो जाती हैं कि शादी के दिन दोनों में से किसे कैरी किया जाए। अगर आप भी इस बात को लेकर परेशान न हो। आज हम आपको फेस शेप व पर्सनैलिटी हिसाब से बताएंगे कि आप पर माथा पट्टी या मांग टीका सूट करेगा। इन टिप्स के जरिए आप बिना किसी कंफ्यूजन के अपने लिए बेस्ट ज्वेलरी सिलेक्ट कर सकती हैं।  

 

Maang tikka या Matha patti, चेहरे की शेप के हिसाब से करें चूज

- गोल चेहरे वाली दुल्हन को माथा पट्टी पहनने से बचना चाहिए क्योंकि वो आपके चेहरे को गोल बनाती हैं। लंबे फेस कट के लिए वर्टिकल(डायमंड शेप्ड) मांग टीका कैरी करें। 

- आपके चेहरे का आकार स्क्वायर शेप में है तो हम आपको माथा पट्टी कैरी करने की सलाह देंगे क्योंकि यह आपके चेहरे को थोड़ी सी गोलाई देगा। आप चाहे तो साइड पासा भी कैरी कर सकती है।  

- अगर चेहरा ओवल शेप में है तो आप खुशकिस्मत है क्योंकि इस तरह के फेस कट पर माथा-पट्टी और मांग टीका दोनों की कैरी किए अच्छे लगते है। 

- अगर आपका फोरहैड छोटा है तो डेलीकेट मांगटीका पहनना बेहतर ऑप्शन है। यदि आप फिर भी माथा पट्टी कैरी करना चाहती है तो स्लिक डिजाइन चूज कर सकती है।

अगर आपका माथा बड़ा है तो आप ओवरसाइज्ड मांग टीका या माथा पट्टी चूज कर सकती हैं। मगर अपने चेहरे के आकार और पर्सनैलिटी को जरूर ध्यान में रखें। 

- अगर आपका फेस कट लॉन्ग है तो चंकी माथा पट्टी आपको चुनना चाहिए क्योंकि बोर्ड माथा पट्टी आपके चेहरे को थोड़ा चौड़ा दिखाने में मदद करेंगे। अगर आप मांग टीका कैरी करना चाहती हैं तो वर्टिकल टीका डिजाइन्स पहनने की गलती न करें। 


 
- क्या आपका चेहरा छोटे माथे व चौड़ी गालों वाला है? तो आप माथा पट्टी व मांग टीका दोनों में रॉक दिखेगी। मगर यह सुनिश्चित करें कि आप दोनों में किसी एक को चूज करें और उसका डिजाइन्स डेंटी व डेलीकेट हो। 

- बता दें कि माथा पट्टी आमतौर पर हैवी ब्राइडल लुक देता है जबकि मांग टीका डीसेंट व सौबर लुक देता है।  

Picture credit: फोटो Walle

- अधिकतर बार हम अपने फेस शेप को देखकर कंफ्यूज हो जाते हैं कि मांग टीका या माथा पट्टी लगाएं लेकिन आपको परेशान होने की जरूर नही है। अगर आप फेस बड़ा है तो बड़े बबल्स साइज का मांगटीका कैरी करें। अगर फेस छोटा है तो डेलीकेट व डेंटी डिजाइन चूज करें। इसके अलावा, छोटे चेहरे वाली दुल्हनों के लिए माथा पट्टी आमतौर पर एक बढ़िया विकल्प नहीं है।

 


 

Content Writer

Sunita Rajput