लग्जरी ब्रांड Balenciaga ने बनाया टेप के रोल जैसा ब्रेसलेट, लोग बोले- RIP fashion

punjabkesari.in Friday, Mar 29, 2024 - 05:15 PM (IST)

एक अच्छी चीज खरीदने के लिए हम कितना भी पैसा देने के लिए तैयार रहते हैं। पर कोई उस चीज पर पैसा क्यों लगाएगा जिसके चलते लोग उसका मजाक उड़ाएं। इन दिनों एक लग्जरी फैशन ब्रांड का एक  ब्रेसलेट बेहद चर्चा में चल रहा है जो ब्रेसलेट कम टेप रोल ज्यादा लग रहा है। सिर्फ डिजाइन ही नहीं इसकी  कीमत ने भी लोगों को हैरान कर दिया है।


दरअसल जाने- माने  ब्रांड बलेनसिएज ने पेरिस फैशन वीक मेंअपने अलग ही डिजाइन के ब्रेसलेट को लॉन्च किया है, जिसे देख कोई भी कंफ्यूज हो जाए। टेप की तरह दिखने वाले इस  ब्रेसलेट में  बलेनसिएज का लोगो नजर आ रहा है।  लोग समझ नहीं पा रहे हैं कि इसे बनाने के लिए डिजाइनर को यही डिजाइन मिला था क्या। लोगो को सदमा तो तब ज्यादा लगा जब इसकी कीमत के बारे में पता चला।


X में इस ब्रेसलेट की कुछ तस्वीरें शेयर कर लिखा गया- - लग्जरी फैशन हाउस बलेनसिएज ने फिर से ऑनलाइन बहस छेड़ दी है। यह एक ब्रेसलेट जो बिल्कुल टेप के रोल जैसा दिखता है। ब्रांड के लोगो के साथ इसकी कीमत 4000 हजार डॉलर है। यानी कि भारत में इसकी कीमत 3 लाख 33 हजार रुपए है। पर सवाल यह है कि इस अजीबो गरीब चीज को खरीदेगा कौन?

नेटीजन्स का मजे लेने का शानदार मौका मिल गया इस डिजाइन को लेकर कई तरह के कमेंट किए जा रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- कल ही कुछ बक्सों पर टेप लगाते समय मैंने इस ब्रेसलेट को देखा था। एक अन्य ने लिखा- सबसे पहली बात तो इस बकवास चीज को किसने डिजाइन किया है और दूसरी बात कौन इसे खरीदेगा। एक ने तो आरआईपी फैशन तक लिख डाला

Content Writer

vasudha