रिश्तेदार ने महेश भट्ट पर लगाए गंभीर आरोप, कहा- कई जिंदगियां की बर्बाद

punjabkesari.in Friday, Oct 23, 2020 - 06:01 PM (IST)

सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद से बाॅलीवुड इंडस्ट्री में उठे नेपोटिज्म के मुद्दे को लेकर लोगों ने करण जौहर समेत स्टार किड्स पर निशाना साधा। वहीं फिल्म निर्देशक महेश भट्ट पर लोगों ने जमकर गुस्सा निकाला। इस दौरान महेश भट्ट पर कई आरोप लगाए गए। इसी बीच महेश भट्ट से जुड़ा एक नया मामला सामने आया है। महेश भट्ट की रिश्तेदार और एक्ट्रेस लुवीना लोध ने फिल्म निर्माता पर गंभीर आरोप लगाए हैं। 

लुवीना लोध ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें उन्होंने महेश भट्ट पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है। वह कहती हैं, 'मेरी शादी महेश भट्ट के भांजे सुमित सबरवाल के साथ हुई थी और मैंने उनके खिलाफ डिवोर्स केस फाइल किया है। क्योंकि मुझे पता चल गया था कि वो एक्टर्स को ड्रग्स स्पलाई करते हैं। उनके फोन में भी कई अलग-अलग लड़कियों की तस्वीरें होती हैं जो वो डायरेक्टर्स को दिखाते हैं।' 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

I m being harrased by Mahesh Bhatt & family. Pls support.

A post shared by Actor | Luviena Lodh (@luvienalodh) on Oct 23, 2020 at 2:26am PDT

 

एक्ट्रेस आगे कहती हैं, 'वो लड़की भी सप्लाई करते हैं और इन सारी बातों की जानकारी महेश भट्ट को है। महेश भट्ट सबसे बड़ा डाॅन है इंडस्ट्री का ये पूरा सिस्टम वही आपरेट करता है। अगर उनके नियम के हिसाब से नहीं चलते हो तो वो आपका जीना हराम कर देते हैं। महेश भट्ट ने कितने लोगों की जिंदगी बर्बाद कर दी है। कितने एक्टर्स, डायरेक्टर्स, कंपोजर्स को उन्होंने काम से निकाल दिया है। वो एक फोन करते हैं पीछे से लोगों का काम चला जाता है और लोगों को पता भी नहीं चलता।' 

लुवीना आगे बताती हैं, 'जब से मैंने उनके खिलाफ केस फाइल किया है वो हाथ धोकर मेरे पीछे पड़ गए हैं। अलग-अलग तरीके से वो मेरे घर में घुसने की कोशिश कर रहे हैं। मुझे घर से निकालने की उन्होंने पूरी कोशिश की। पुलिस स्टेशन में भी मेरी बात को नहीं सुना जाता और ना ही कोई कार्रवाई की जाती है।' लुवीना ने कहा कि अगर कल कोई हादसा मेरे या मेरे परिवार के साथ हो जाता है तो उनके जिम्मेदार महेश भट्ट, मुकेश भट्ट, सुमित सबरवाल, साहिल सहगल और कुमकुम सहगल होंगे।

Content Writer

Bhawna sharma