जरा संभलकर रहें! इस राशि पर पड़ेगा सबसे ज्यादा प्रभाव

punjabkesari.in Friday, Jun 05, 2020 - 03:50 PM (IST)

आज रात यानि 5 जून को इस साल का दूसरा चंद्र ग्रहण लगेगा। ये एक उपछाया ग्रहण होगा जो रात में 11 बजकर 15 मिनट से शुरू होगा और 6 जून को तड़के 2 बजकर 34 मिनट पर खत्म होगा। साल के दूसरे चंद्र ग्रहण का हमारे जीवन पर क्या प्रभाव पड़ेगा और किस राशि के लोग इस ग्रहण से सबसे ज्यादा प्रभावित होंगे चलिए आपको बताते हैं...

वृश्चिक राशि 

वृश्चिक राशि से अष्टम भाव के अंदर राहु गोचर कर रहे हैं। राहु को संक्रमण, रोगों और बीमारियों का कारक ग्रह माना गया है। राहु राशि से अष्टम भाव के अंदर अपना प्रभाव नहीं दे पाता है और दूषित अवस्था में हो जाता है। इस ग्रहणकाल के दौरान राहु अपना अच्छा प्रभाव नहीं दिखा पाएगा जिसकी वजह से लोगों को परेशानियां से गुजरना पड़ेगा। इस राशि के लोगों पर चंद्र ग्रहण का ज्यादा प्रभाव होगा। उन्हें अपनी सेहत का विशेष रूप से ध्यान रखने की जरूरत है। 

क्या करें: 

ग्रहण काल के दौरान भगवान शिव की चालीसा का पाठ करें और ऊं नम: शिवाय के मंत्रों का जाप करें। भगवान शिव की जितनी पूजा करेंगे उतना ही लाभ होगा। इसके अलावा अपनी माता के चरण स्पर्श करें। चंद्रमा मन का कारक है इस लिए जब ये ग्रसित होता है तो लोगों के मन में नकारात्मक विचार जरूर आते हैं। अपने आपको शुद्ध और पवित्र बनाए रखें। ग्रहणकाल के दौरान छोटे बच्चों का भी विशेष ध्यान रखें।

इस साल कब लगेगा चंद्र ग्रहण

साल का पहले पहला चंद्र ग्रहण 10 जनवरी 2020 को लग चुका है। दूसरा चंद्र ग्रहण 5 जून को यानि आज रात लगेगा। यह एक उपछाया ग्रहण है जो भारत समेत एशिया, अफ्रीका और यूरोप में नजर आएगा। इसके बाद 21 जून को तीसरा चंद्र ग्रहण लगेगा। इस ग्रहण की भारत समेत सऊदी, साउथ-ईस्ट और एशिया में भी पूर्ण रूप से नजर आने की संभावना है। तीसरा चंद्र ग्रहण 5 जुलाई को लगेगा लेकिन यह भारत में नजर नहीं आएगा। 

चंद्रग्रहण देखना कितना सुरक्षित 

चंद्र ग्रहण की घटना को नग्न आंखों से देखा जा सकता है। इससे आंखों पर कोई बुरा प्रभाव नहीं पड़ता है। वैज्ञानिकों के अनुसार चंद्र ग्रहण को आसानी से देखा जा सकता है क्योंकि रात के समय कोई भी हानिकारक किरणें वातावरण में नहीं होती। हालांकि गर्भवती महिलाओं चंद्र ग्रहण के दौरान घर से बाहर न निकलें।

Content Writer

Bhawna sharma