Paper Sheets से बनाएं फ्लॉवर

punjabkesari.in Saturday, Jul 01, 2017 - 03:59 PM (IST)

पंजाब केसरी(इंटीरियर डैकोरेशन): घर की सजावट में फ्लॉवर पॉट का अहम रोल है।  किसी कोने या फिर टेबल पर रखें बूकेट से घर काफी डिफरैंट लगता है और इसकी शोभा भी बढ़ जाती है। अगर मार्टीट में इन बूकेट को खरीदने जाए तो इनकी कीमत काफी होने के कारण हम इन्हें नहीं खरीदते है। परन्तु आप घर पर पेपर शीट्स की मदद से फ्लॉवर बनाकर घर में सजा सकते है, जिनको बनाना भी काफी आसान है। चलिए जानते है इनको बनाने की विधि। 


जरूरी सामग्री 

- कलरफुल पेपर शीट्स
- पेन और कैंची
- ग्लू 
- फ्लॉवर पॉट

बनाने का तरीका

1. सबसे पहले एक पेपर शीट लें। फिर उसपर घुमावदार शेप में लाइन्स लगाएं।

 
2. लाइन्स लगाने के बाद उसे कैंची की मदद से उसी शेप में काट लें। 


3. पेपर के उलटे वाले भाग से उसे रोल करें। 

4. रोल करने के बाद इसके नीचे वाले भाग को ग्लू से चिपका दें। ऐसे ही बहुत सारे फ्लॉवर तैयार कर लें। 


5. इन फ्लॉवर को कुछ इस अंदाज से लकड़ी की टहनियों पर चिपकाएं, ताकि यह असली ही लगें। फिर इसे घर को किसी टेबल पर सजा दें। 

Punjab Kesari