कभी वाइफ को खिलाने के लिए नहीं थे पैसे, कुछ यूं शुरू हुई थी अनिल-सुनीता की Lovstory!

punjabkesari.in Wednesday, Aug 01, 2018 - 01:01 PM (IST)

बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं। 60 साल की उम्र में भी वह नौजवानों के छक्के छुड़ा देते हैं। उनको देखकर कोई नहीं कह सकता कि वह तीन बच्चों के पापा हैं। उनकी फिटनेस का राज है उनकी पत्नी सुनीता। एेसा हम नहीं बल्कि खुद अनिल कपूर ने बताया है। उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान अपनी और सुनीता की लवस्टोरी के बारे में बताया है। आज हम आपको इस कपल की प्रेम कहानी के बारे में बाताएंगे। इनकी लवस्टोरी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है।  

 

 

1. फोन पर शुरु हुई प्रेम कहानी!
अनिल कूपर और सुनीता की प्रेम कहानी एक फोन कॉल से शुरू हुई थी। दरअसल सुनीता ने अपने दोस्त के कहने पर अनील को फोन किया था। अनिल को उनकी आवज बहुत अच्छी लगी। उस दिन के बाद दोनों के एक-दूसरे से बात करने लगे। धीरे-धीरे उनकी दोस्ती हुई।

2. डेट पर ले जाने के नहीं थे पैसे! 
अनिल के दोस्त बताते हैं,'वह सुनीता की आवज से ही प्यार कर बैठे थे, लेकिन दुविधा ये थी कि वह लड़की से मिलने को नहीं सोच रहे थे, क्योंकि उनके पास इतने पैसे नहीं थे कि एक लड़की को डेट पर ले जा सकें।

 

3. सुनीता ने ही मिलने के लिए कहा!  
एक दिन सुनीता ने अनिल से कहा वह उनसे मिलना चाहती है। तब अनिल ने कहा कि वह 2 घंटें में पहुंचेंगे। तब सुनीता ने कहा दों घंटें क्यों... इस पर अनिल ने कहा मैं बस में आऊंगा मेरे पास कैब लेने के लिए पैसे नहीं है। तब सुनीता ने अनिल के कैब के पैसे दिए थे। 

4. 10 लोगों के सामने की शादी!
अनिल को उनकी लाइफ की पहली फिल्म 'मेरी जंग' मिल गई। फिल्म मिलने के बाद मैंने सुनीता को फोन किया और कहा मेरा नया घर, रसोई तुम्हारा इंतजार कर रही है क्या तुम मेरी मदद कर सकती हो। मैंने सनुीता को कहा शादी होगी तो कल होगी नहीं तो कभी नहीं। हमने अगले दिन 10 लोगों के सामने शादी कर ली।  
 

 

5. सुनीता  ने करियर में भी की मदद!
सुनीता ने शादी के बाद अपना करियर छोड़ दिया। उन्होंने सारा समय बच्चों और परिवार को दिया। घर संभालने के साथ ही वह अनिल कपूर के करियर को आगे बढ़ाने में मदद करती थी। उन्होंने उनका ड्रेस डिजाइन करने से लेकर विदेश में शूटिंग तक हर कदम पर अपने पति का साथ दिया। 60 साल की उम्र में भी अनिल इतने स्टाइलिश और जवां दिखते हैं तो इसका सारा क्रैडिट सुनीता को जाता है। 

Content Writer

Nisha thakur