लव बर्ड्स हैं तो ये 7 शांत और रोमाटिंक जगहें जरूर जाएं घूमने

punjabkesari.in Saturday, Mar 02, 2019 - 12:24 PM (IST)

आपकी नई-नई शादी हुई है, आप लव-रिलेशनशिप में हैं या रोजमर्रा के जीवन में इतने बिजी रहते हैं कि एक-दूसरे को समय नहीं दे पाते। ऐसे में अगर आप अपने पार्टनर के साथ किसी ऐसी जगह पर घूमने जाना चाहते हैं, जहां उसके साथ आराम से पूरा समय बिताएं, बिना शोरगुल की जगह पर तो भारत की ये 7 खूबसूरत लोकेशन आपका स्वागत कर रही हैं। एक और खास बात यह है कि यहां आपकी पॉकेट पर भारी खर्च का बोझ नहीं पड़ेगा। ये सभी जगह भारत के सुंदर राज्य हिमाचल में हैं, आप चाहे तो एक साथ इन सभी स्थानों पर घूमने के लिए लंबी छुट्टियां भी प्लान कर सकते हैं...

 

चैल 

हिमाचल में स्थित चैल वह शांत और सुंदर जगह है, जहां आप अपने साथी के साथ रोमांटिक और सुकून भरे पल बिता सकते हैं। यहां के शांत पहाड़ी रिजॉर्ट नए कपल के नए जीवन की शुरुआत करने के लिए शानदार दृश्य और एकांत दोनों ही प्रदान करते हैं। चैल, हनीमून के लिए हिमाचल प्रदेश की सबसे शांत जगहों में से एक है और यह आपके दिल में अनंत यादें छोड़ जाएगा। 

 

डलहौजी 

पांच पहाड़ियों पर स्थित डलहौजी हिल स्टेशन की पृष्ठभूमि में पाइन क्लैड की घाटियां और झालरदार पहाड़ हैं। सैलानियों के यहां आने पर बहुत ही खास तरीके से स्वागत करती हैं इन पहाड़ियों में आपको ऐसा लगेगा मानों यह मौसम बस आपके लिए ही इतना खुशनुमा है। 

 

कसौली 

कसौली ब्रिटिश साम्राज्य से जुड़े कुछ बचे हुए अवशेषों का शहर है लेकिन यहां की शांति, खूबसूरती और बजट में होना सैलानियों को आकर्षित करता है। खासकर लव बर्ड्स के लिए यह जगह बहुत सुकून भरी रहेगी। यहां का मौसम और नजारे मूड को खुद-ब-खुद रोमांटिक बना देते हैं। कसौली हनीमून के लिए हिमाचल प्रदेश में सबसे प्रसिद्ध जगहों में से एक है। 

 

चंबा

रावी नदी के किनारे बसा यह प्राचीन शहर अपने सुहावने मौसम और शांत परिवेश के साथ लव बर्ड्स का स्वागत करता है। हर कपल को एक बार तो जरूर हिमाचल में बसे इस सुंदर स्थान पर जाना चाहिए। 

 

मंडी 

मंडी को मंदिरों का शहर भी कहा जाता है। यहां छोटे-बड़े 81 मंदिरों की श्रृंखला है लेकिन आप ये मत सोचिए कि हम यहां आपको धार्मिक यात्रा करा रहे हैं, मंदिरों की इस धरती पर रोमांच और रोमांस के लिए भी बहुत सारे दर्शनीय स्थल हैं। भगवान का आशीर्वाद लेकर अपने नए जीवन की शुरुआत करिएं। 

 

किन्नौर 

पर्वतीय क्षेत्र किन्नौर देवों की भूमि के रूप में प्रसिद्ध है। हरी-भरी घाटियों, ठंडे रेगिस्तानी पहाड़ों और इनकी छटा के साथ शानदार वातावरण सब कुछ दिल और दिमाग को सुकून से भर देता है। 

 

सोलन

बर्फ से ढकी चोटियां और शांत वातावरण जो भी इस मनमोहक शहर को निहारता है, बस इसमें खो जाता है। यकीनन इस शहर की सुंदरता आपको मंत्रमुग्ध कर देगी । आपके लिए यह जगह अपनी लाइफ के सम-वन-स्पेशल के साथ नए जीवन की शुरुआत कर सकते हैं। 

Content Writer

Anjali Rajput