पहली नहीं, चौथी नजर में होता है सच्चा प्यार!

punjabkesari.in Sunday, Dec 18, 2016 - 05:30 PM (IST)

रिलेशनशिप: कुछ लोगों का कहना हैं कि जब कोई किसी लड़की या लड़के को पहली बार देखते है तो उसे प्यार हो जाता हैं। अापने अपने कई फ्रैंड से भी यह बात सुनी होगी कि उनको किसी से पहली नजर में ही प्यार हो गया है लेकिन क्या आपको वास्तव में लगता है कि पहली नजर में प्यार हो सकता है। आइए जानते है इसके बारे में

 

हाल ही में हुए शोध में कहा गया है कि प्यार कभी पहली नजर में नहीं बल्कि चौथी नजर में होता है। पहली नजर में तो केवल वह इंसान में सुंदर लगता है लेकिन हम इसको प्यार का नाम नहीं दें सकते। जब हमे कोई पहली नजर में पसंद आता है तो हम उसको अपनी और खिंचा महसूस करते हैं, जिसे साधारण भाषा में आकर्षण कहते है।   

 

अगर उस इंसान को चौथी बार मिलने पर आपकी फीलिंग में कोई बदलाव नहीं आता तो मान लेना चाहिए कि सच में आपको प्यार हो गया हैं, वहीं अगर आपको ऐसा न लगे तो मान ले कि आपको प्यार नहीं बल्कि उनके प्रति लगाव हैं। 

 

शोध में कई नौजवान लड़के-लड़कियों को शामिल किया गया और उनके दिमाग को एक मॉनिटर से जोड़ा गया। फिर पता लगाया गया कि किसी से सच्चा प्यार करने के लिए जरूरी है कि उस इंसान से चार बार मिला जाए।

Punjab Kesari