Birthday Special: मीरा राजपूत से पहले इन एक्ट्रेसेस के साथ इश्क फरमा चुके हैं 'कबीर सिंह'

punjabkesari.in Saturday, Feb 25, 2023 - 06:49 PM (IST)

बॉलीवुड के हैंडसम हंक शाहिद कपूर ने अपनी दमदार एक्टिंग से फैंस का दिल जीता है। एक्शन हीरो से लेकर कॉमेडी, थ्रिलर और रोमांस फैंस को शाहिद के कई अंदाज देखने को मिले हैं। सिर्फ ऑन्सक्रीन ही नहीं बल्कि शाहिद कपूर ऑफस्क्रीन भी फैंस के दिल जीतने का हुनर रखते हैं। इसके अलावा एक्टर अपने लव अफेयर के कारण भी फैंस की सुर्खियों का कारण बन चुके हैं। मीरा राजपूत से पहले शाहिद इन एक्ट्रेसेज के साथ रिलेशन में रह चुके हैं। आज एक्टर अपना 42वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनके जन्मदिन के मौके पर आपको एक्टर के कुछ लव अफेयर्स के बारे में बताते हैं...

अमृता राव 

शाहिद कपूर का नाम एक्ट्रेस अमृता राव के साथ भी जोड़ा गया था। दोनों ने फिल्म इश्क विश्क में साथ काम किया था। इस दौरान दोनों की लव अफेयर की खबरें काफी सुनने को मिली थी। इसके अलावा यह फेमस जोड़ी फिल्म विवाह में भी नजर आ चुकी हैं। इस फिल्म में भी दोनों की कैमिस्ट्री को लोगों ने काफी पसंद किया था। 

PunjabKesari

करीना कपूर 

शाहिद और करीना कपूर दोनों ने एक-दूसरे को काफी लंबे समय तक डेट किया था। दोनों के दुनिया के सामने भी अपने प्यार का इजहार भी कर दिया था लेकिन जल्द ही दोनों अलग भी हो गई थे। वहीं रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों अब एक-दूसरे की शक्ल भी देखना नहीं पसंद करते हैं। 

ऋषिता भट्ट 

एक्ट्रेस ऋषिता भट्ट और शाहिद कपूर के भी लव अफेयर के चर्चे रह चुके हैं। दोनों ने एक म्यूजिक वीडियो आंखों में तेरा ही चेहरा में काम किया था और इसी दौरान दोनों ने एक-दूसरे को डेट करना शुरु किया था लेकिन दोनों का रिश्ता कुछ दिनों में ही टूट गया था। 

PunjabKesari

प्रियंका चोपड़ा 

माना जाता है कि करीना कपूर के साथ ब्रेकअप के बाद शाहिद काफी उदास रहते थे। इसी दौरान उनका अफेयर प्रियंका चोपड़ा के साथ चला था । दोनों ने फिल्म कमीने में साथ में काम किया था जिसके बाद प्रियंका और शाहिद एक-दूसरे को डेट करने लगे थे। लेकिन कुछ समय के बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया था। 

विद्या बालन 

शाहिद कपूर का नाम एक्ट्रेस विद्या बालन के साथ भी जोड़ा जा चुका है। साल 2008 में आई फिल्म किस्मत कनेक्शन के दौरान दोनों के अफेयर की खबरें सामने आई थी। 

PunjabKesari

सोनाक्षी सिन्हा 

एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा के साथ भी शाहिद का अफेयर रह चुका है। रिपोर्ट्स की मानें तो सोनाक्षी का जन्मदिन मनाने के लिए शाहिद उन्हें अपने साथ लॉन्ग ड्राइव पर भी लेकर गए थे लेकिन दोनों का रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं चल पाया। 

सानिया मिर्जा 

टेनिस प्लेयर सानिया मिर्जा के साथ भी शाहिद के प्यार के चर्चे रह चुके हैं। दोनों की लवस्टोरी 2008 में शुरु हुई थी और उसी साल खत्म हो गई थी। दोनों को कई बार साथ में स्पोर्ट किया गया था। 

PunjabKesari


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

palak

Recommended News

Related News

static