बेली फैट से हैं परेशान तो रोज घर पर करें ये सात आसान Exercise

punjabkesari.in Thursday, May 20, 2021 - 06:18 PM (IST)

महिलाओं में पेट की चर्बी यानी बेली फैट की समस्या आम होती जा रही है। इसकी वजह बिजी लाइफस्टाइल और अनियमित खान-पान है। बच्चा पैदा होने के बाद मैरिड वुमन्स में ये प्रोब्लम और बढ़ जाती है। कई शोधों में यह पता चला है कि पुरुषों के मुकाबले महिलाओं में बेली फैट होना घातक हो सकता है। इसे समय रहते कम करना बेहद जरूरी है, नहीं तो 40 के बाद पेट की चर्बी को घटाना आसान नहीं होता। इसकी वजह से आप हाई ब्लड शुगर, हाई कोलेस्ट्रोल और हृदय संबंधी कई गंभीर बीमारियों से ग्रसित हो सकती हैं। बेली फैट को कम करने के लिए आपको कैलोरी इनटेक पर कंट्रोल करना पड़ेगा। साथ ही बैलेस डाइट और एक्सरसाइज करने की जरूरत है। हम आपको ऐसी सात आसान एक्सरसाइज बता रहे हैं जिन्हें रोजाना आप घर में गार्डन और छत पर करके बेली फैट को कम कर सकती हैं।

जंपिंग जैक

जैसा कि इसके नाम से पता चला रहा है इसमें जंप करना यानी कूदना है। इसे करने के लिए सबसे पहले सीधे खड़े हो जाएं फिर ऊपर उछलते हुए हाथों को ऊपर उठाएं और पैरे को फैलाएं। नीचे आने के बाद नॉर्मल पोजिशन में आ जाएं। शुरुआत में ऐसा दो मिनट तक करें। फिर बाद में धीरे-धीरे इसका समय बढ़ा सकती हैं।

सुपरमैन एक्सरसाइज

मैट पर पेट के बल सीधे लेट जाएं। पेट को जमीन से लगाए रखें। फिर हाथों और पैरों को धीरे-धीरे ऊपर उठाएं। ध्यान रहें आपका चेहरा और हाथ दोनों जमीन की ओर होने चाहिए।  5-10 सेकंट तक इसी पोज में रहें। इसका समय अपनी क्षमता के अनुसार बढ़ा सकती हैं। इस एक्सरसाइज को एक मिनट से अधिक न करें। 

क्रॉस आर्म क्रंचेज

पीठ के बल लेट जाए और मैट पर अपने दोनों पौरों को फैला लें। दोनों घुटनों को मोड़ें। कोहनियों को क्रॉस की तरह मोड़ते हुए हाथों को छाती पर रखें। सांस छोड़ते हुए सिर और छाती को ऊपर की ओर उठाएं। फिर सांस लेते हुए पहले की तरह करें। अगर आप बिगनर हैं तो ऐसा 8 से 10 बार करें। रोजाना अपनी क्षमता के मुताबिक इसकी संख्या बढ़ाएं। 

रिर्वस क्रंचेज

इसे करने के लिए मैट पर पीठ के बल लेट जाएं। दोनों घुटनों को 90 डिग्री के एंगल पर मोड़ लें। फिर सांस छोड़ते हुए घुटनों व कूल्हों को ऊपर उठाएं। इस कम से कम 10 बार जरूर करें। 

प्लैंक

सबसे पहले पेट के बल लेट जाएं। फिर पुश-अप्स पोजिशन में आकर अपनी कोहनियों को कंधे के नीचे रखें और पूरे शरीर का भार उस पर देखर सीधे ऊपर की ओर उठाएं। ध्यान रहे कि शरीर बीच से न झुके और  कमर को ज्यादा ऊपर न उठाएं। पेट को सिकोड़ें और इस स्तिथि में तब तक रहें जब तक आप रह सकते हों।

स्किपिंग 

इस एक्सरसाइज को आप घर में आसानी से कर सकती हैं। स्किपिंग करने के लिए आपको किसी रस्सी की भी जरूरत नहीं है। फर्श पर खड़े हो जाएं अपने हाथों को ऐसे उठाएं जैसे हाथ में कूदने वाली रस्सी हो। दोनों पैरों को जोड़ कर एक ही जगह पर कुदते रहें। 30 से 40 सेकंट तक ऐसा करें। बाद में आप इसकी समय सीमा बढ़ा सकती हैं। 

लेग रेज

चटाई पर लेट जाएं और हाथों को सीधा करके रखें। नॉर्मल सांस लेते हुए दोनों पैरों को आपस में चिपकाएं। अब पंजों को खींचते हुए पैरों को 60 डिग्री तक ऊपर उठाएं फिर धीरे-धीरे जमीन की ओर ले जाएं। इस दौरान आपका पैर फर्श पर टच न हो और पैर सीधा रहे। तीन के सेट में 15-20 बार इसे करें। 

ध्यान दें

इन एक्सरसाइज को एक्सपर्ट की सलाह के बाद ही शुरू करें। कमर और जोड़ों के दर्द से संबंधित बीमारी है तो डॉक्टर से सलाह लेना ना भूलें। 

क्या न खाएं

शुगर वाले ड्रिंक्स, बाहर का खाना और तली-भूनी चीजें अवॉइड करें। शराब से बचें।

क्या खाएं

नट्स, फल, पत्तेदार सब्जियां और दही खाएं। इसके अलावा विटामिन सी से युक्त नींबू, अमरूद, संतरा और पपीता अपने आहार में शामिल करें।

News Editor

Shiwani Singh