गुरुवार को कर लें ये 4 चमत्कारी उपाय, धन से भर जाएगी तिजोरी

punjabkesari.in Wednesday, Jan 03, 2024 - 06:57 PM (IST)

हिंदू धर्म में हर दिन एक देवी- देवता को समर्पित है। गुरुवार का दिन भगवान विष्णु का है। इस दिन कई सारी विवाहित और अविवाहित महिलाएं  व्रत रखकर भगवान विष्णु की पूजा करती है। मान्यता है कि इससे व्रती की सारी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं। ज्योतिषियों की मानें तो कुंडली में गुरु  मजबूत होने से विवाहित स्त्रियों को सुख और सौभाग्य  की प्राप्ति होती है। वहीं अविवाहित लड़कियों की शादी जल्दी हो जाती है। इसके साथ ही करियर में भी खूब तरक्की मिलती है। आइए आपको बताते हैं गुरुवार के दिन 4 उपाय जो आपको जरूर करने चाहिए...

आर्थिक तंगी से निजात के लिए

अगर आप आर्थिक तंगी से छुटकारा पाना चाहते हैं गुरुवार के दिन स्नान- ध्यान के बाद विधि- विधान से भगवान विष्णु की पूजा करें। इस समय 7 तुलसी दल हाथ में लेकर  'ॐ नमो भगवते वासुदेवाय नमः' मंत्र जाप कर भगवान विष्णु को अर्पित कर दें।

मां तुलसी की करें पूजा

भगवान विष्णु को तुलसी बहुत प्रिय है। तुलसी मां की पूजा करने से भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं। उनकी कृपा से साधक को सभी प्रकार के परेशानियों से मुक्त मिलती है। धन प्राप्ति के लिए कच्चे दूध में गंगाजल मिलाकर तुलसी माता को अर्घ्य दें। इस समय तुलसी माता की परिक्रमा करें। वहीं संध्याकाल में तुलसी माता को शुद्ध घी के दीये जलाकर आरती करें।

आय में वृद्धि के लिए करें ये उपाय

गुरुवार के दिन स्नान करने के बाद भगवान विष्णु को तुलसी की मंजरी अर्पित करें। पूजा के पश्चात, पीले रंग के नवीन वस्त्र में तुलसी मंजरी को बांधकर तिजोरी में रख दें। इस उपाय को करने से भी आय में धीरे- धीरे वृद्धि होने लगती है।

गंगाजल और तुलसी के साथ करें ये उपाय

धन प्राप्ति के लिए गुरुवार के दिन भगवान विष्णु और माता तुलसी की पूजा करें। इसके पश्चात, तुलसी की जड़ को गंगाजल में धोकर पीले रंग के कपड़े में बांध लें। इसके बाद तुलसी जड़ को तिजोरी में रख दें। आप चाहे तो घर के मुख्य द्वार पर भी तुलसी जड़ को बांध दें। इस उपाय को करने से भी आय और सौभाग्य में वृद्धि होती है।

Content Editor

Charanjeet Kaur