किस्मत बदल सकती है भगवान कृष्ण की बांसुरी, जानिए कैसे?

punjabkesari.in Monday, May 18, 2020 - 06:48 PM (IST)

कहते हैं कि श्रीकृष्ण की बांसुरी घर में रखने बहुत शुभ होता है। वहीं वास्तु शास्त्र में भी भगवान श्रीकृष्ण की प्रिय बांसुरी को काफी महत्व दिया गया है। कहते हैं जिसके घर में बांसुरी की होती है वहां कभी भी नकारात्मक शक्तियों का प्रभाव नहीं रहता है। साथ ही घर में बांसुरी रखने से तमाम वास्तुदोष भी दूर हो जाते हैं। चलिए आपको बताते हैं बांसुरी से जुड़े वास्तु टिप्स, जो घर में सुख-शांति लाने के साथ पैसों की किल्लत भी दूर करेंगे।

 

घर में आती है खुशहाली

मान्यता है कि बांसुरी रखने से बुरी शक्तियां घर के आस-पास भी नहीं फटकती। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है और सुख-शांति का माहौल भी बना रहता है। इसके लिए घर में कोनों में अलग-अलग रंग की बांसुरी रखें या मेन गेट के दोनों छोर पर बांसुरी लटका दें।

पति-पत्नी में बढ़ाए प्यार

पति-पत्नी के बीच होने वाले बेवजह झगड़ों का कारण वास्तुदोष हो सकता है। ऐसे में बेडरूम की छत पर लाल रंग के धागे से 2 बांसुरी को बांधकर टांग दें। इससे पति-पत्नी के रिश्ते में प्यार बढ़ेगा।

कलह-कलेश को करे दूर

घर-परिवार में कलह-कलेश या सदस्यों के बीच मतभेद बने रहते हैं तो हॉल में एक ही रंग की दो बांसुरियां रखें।

आर्थिक दिक्कतें करे दूर

वास्तु के अनुसार, मंदिर में चांदी की बांसुरी रखने से घर में लक्ष्मी का वास होता है और आर्थिक परेशानी दूर होती है। वहीं तिजोरी में चांदी की बांसुरी रखने से भी पैसों की किल्लत दूर होती है। साथ ही इससे सभी वास्तुदोष भी दूर होते हैं।

बिजनेस में मिलेगी तरक्की

ऑफिस की छत पर लाल रंग के धागे बांसुरी बांधकर लटकाने से बिजनेस में आ रही रूकावटें दूर होंगी। वहीं अगर आपको नौकरी नहीं मिल रही तो बेडरूम के डोर पर पीली रंग की बांसुरी टांगे। आपकी प्रॉब्लम दूर हो जाएगी।

संतान प्राप्ति के लिए

संतान प्राप्ति की इच्छा रखने वाले जोड़े को अपने बेडरूम में हरी बांसुरी रखनी चाहिए। उसे इस तरह रखें की सभी को दिखाई न दें।

बीमारियों को दूर करने के लिए

अगर परिवार के सदस्य अक्सर बीमार रहते हैं तो किचन में गोल्डन बांसुरी रखें। इससे परिवार के लोग बीमारियों से बचे रहेंगे।

मंदिर में रखें बांसुरी

मंदिर में मोर पंख लगी बांसुरी रखने से घर के सभी रूके हुए काम पूरे हो जाते हैं। साथ ही इससे घर की नेगेटिव एनर्जी भी दूर होती है।

Content Writer

Anjali Rajput