अंदर से एेसा दिखता है सिंगर नेहा भसीन का आलिशान घर

punjabkesari.in Wednesday, May 16, 2018 - 11:32 AM (IST)

'जग घूमया'  गाने से पहचान बनाने वाली नेहा भसीन को कौन नहीं जानता। जितनी स्टाइलिश और खूबसूरत वह नजर आती है उतना ही सुंदर उनका घर भी है। उन्होंने अपने घर को अपनी पसंद के हिसाब से बनवाया है।  वह लैविश घर में रहती हैं और आलिशान जिंदगी जीती हैं। आज हम आपको बॉलीवुड सिंगर नेहा भसीन के घर की तस्वीरें दिखाएगें। 

 

नेहा भसीन ने मुंबई के ब्रांदा इलाके में घर खरीदा है। जहां उनका घर है वहां पर कई बी-टाउन सैलब्स के आलिशान मकान हैं। 


मुंबई स्थित नेहा का ये 3 BHK घर 1500 sq ft. में फैला है। ये घर सी फेसिंग हैं। उन्होंने ने अपने घर को  50s-60s के एरा के लुक में डेकोरेट किया है। यही नहीं उन्होंने होम डेकोरेशन के लिए खासतौर पर लंदन से भी विंटेज आइटम की शॉपिंग की है।

 

 नेहा बॉलीवुड की बेहद ग्लैमरस सिंगर में से हैं। उनके पास 75 जोड़ी से भी ज्यादा जूतों और 200 से भी ज्यादा स्टाइलिश ब्रांडेड ड्रेसेस का कलेक्शन है। उनको रखने के लिए उन्होंने घर के अंदर अलग से कमरा बनवाया है। 

 

घर की दिवारों को उन्होंने व्हाइट कलर करवाया है। उससे मैच करता ही नेहा ने इंटिरियर लगवाया है। 

Punjab Kesari