Reception Party: शमिता शेट्टी से लेकर अमृता अरोड़ा का दिखा ग्लैमरस लुक

punjabkesari.in Tuesday, Mar 07, 2017 - 03:41 PM (IST)

फैशनः शादी का सीजन चल रहा है। एेसे में लड़कियां यहीं तय नहीं कर पाती की शादी के हर फंक्शन पर क्या पहनें? आपकी इस परेशानी को हम दूर कर देते है। हाल में ही बॉलीवुड स्टार एक शादी के फंक्शन में दिखाई दिए। उनके स्टाइलिश लुक से आप आइडिया ले सकते है।

इंटीरियर डिजाइनर और सोशलाइट रेणु चेनानी और आदित्य गरवेयर की वैडिंग रिसेप्शन पर कई बॉलीवुड स्टार शामिल हुए। फंक्शन में सभी की निगाहें शमिता शेट्टी पर थी। उन्होंने ऑफ-शोल्डर फूशिया पिंक लहंगा पहना था, जिसमें वह बहुत खूबसूरत लग रही थी। अमृता अरोड़ा भी स्टाइलिश अंदाज में दिखाई दी। उन्होंने सुरीली गोयल द्वारा डिजाइन किया रफल्ड लहंगा पहना हुआ था। अमृता ने लंहगे के साथ हेयर बन बनाया हुआ था और अपनी लुक को पूरा करते हुए उन्होंने क्लच पकड़ा हुआ था। 

इसके अलावा भी कई सेलेब्स एकता कपूर,सोफी चौधरी, तुषार कपूर और करण जोहर शामिल हुए। शादी में सभी सेलेब्स का देसी लुक देखने को मिला। आप भी इनके जैसे आउटफिट्स पहनकर स्टाइलिश दिख सकती है। वैसे तो हमें पार्टी में सबसे खूबसूरत शमिता शेट्टी लगी। 

Punjab Kesari