पति के बर्थ डे पर कुछ इस अंदाज में नजर आईं बिपाशा

punjabkesari.in Thursday, Feb 23, 2017 - 06:47 PM (IST)

फैशनः बॉलीवुड के फेमस कपल बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर अपनी मैरिड लाइफ को खूब एन्जॉय कर रहे है। कल करण सिंह ग्रोवर का बर्थ डे था। इस दिन को स्पेशल बनाने के लिए उनकी वाइफ ने सरप्राइज पार्टी रखी।

पार्टी में करण ने व्हाइट कलर की टी-शर्ट पहनी थी, जिसके ऊपर 'Monkey Prince' लिखा था। वहीं, उनकी वाइफ बिपाशा ने भी व्हाइट शर्ट पहनी थी, जिसके ऊपर करण की तस्वीर बनी हुई थी। उन्होंने पार्टी में फुल एन्जॉय किया। पार्टी में शामिल सभी लोगों ने करण की तस्वीर वाली टी-शर्ट पहनी थी। वैसे भी बर्थ डे इवेंट हो या फिर अवार्ड फंक्शन इस कपल का ड्रैसिंग स्टाइल हमेशा अलग होता है। 

बिपाशा को भी उनके पति करण का ड्रैसिंग स्टाइल बहुत पसंद है। वह उनके ड्रैसिंग स्टाइल पर फिदा है। इंडियन से वेस्टर्न आउटफिट्स तक करण हर एक लुक को बहुत ही स्टाइल के साथ कैरी करते हैं। इसलिए उनका लुक हमेशा क्लासी होता है। करण सिंह के इसी लुक की कई लड़कियां दीवानी है। आज हम आपको करण की बर्थ डे पार्टी की कुछ तस्वीरें दिखाने जा रहे है जिसमें वह काफी कूल दिख रहे है। 

Punjab Kesari