BTFW Day 1: रैंप पर बॉलीवुड दीवाज का जलवा, येलो लहंगे में मलाइका ने लूटी लाइमलाइट

punjabkesari.in Saturday, Oct 01, 2022 - 02:12 PM (IST)

बॉम्बे टाइम्स फैशन वीक कल शुरु हुआ और पहले दिन ही बॉलीवुड की नामी हसीनाओं ने रैंप पर जलवे बिखरे लेकिन सबसे ज्यादा लाइमलाइट में रही एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा। मलाइका ने ना सिर्फ अपने स्टाइलिश लुक से सुर्खियां बटौरी बल्कि उन्होंने रैंप पर खूब डांस भी किया। मलाइका डिजाइनर गोपी वैद्य की कलेक्शन की शो-स्टॉपर रही। लुक की बात करें तो मलाइका ने येलो कलर का लहंगा पहना। मांग टीका, हैवी चूड़ियां, बालों में गजरा पहन मलाइका बेहद ही खूबसूरत दिखी। रैंप वॉक करते वक्त मलाइका ने डांस भी किया जिसका वीडियो काफी वायरल हो रहा है। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

ट्रेडीशनल लुक में हिना भी दिखी खूबसूरत

लुक के मामले में एक्ट्रेस हिना खान भी किसी से कम नहीं दिखी। हिना ने डिजाइनर भावना गोयेनका के लिए रैंप पर वॉक किया। थ्रेड एंब्रॉइडर्ड वर्क लहंगे के साथ एक्ट्रेस ने ड्रॉपडाउन ट्रेडिशनल ईयररिंग्स, हेयरबैंड, ब्रान्ज मेकअप किया। 

अनीषा देसाई के लिए रैंप पर उतरी सुरभि चंदना

हिना, मलाइका के अलावा टीवी एक्ट्रेस सुरभि चंदना भी रैंप पर अपनी आदाएं बिखेरती नजर आई। सुरभि ने गुलाबी रंग का लहंगा पहना। ओपन हेयर लुक के साथ उन्होंने सिर्फ गले में नेकलेस के साथ अपने लुक को कंप्लीट किया। 

रैंप पर मृणाल ठाकुर का अलग अंदाज

एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर का रैंप पर अलग अंदाज देखने को मिला। फ्लोरल पैंट सूट में मृणाल ने ब्रांड मॉर्क्स और स्पेंसर के लिए रैंप वॉक की। 

ब्लैक लहंगे में नजर आई डायना पेंटी

लेबल Indya के लिए एक्ट्रेस डायना पेंटी रैंप पर उतरी। डायना ने ब्लैक कलर का शिमरी आउटफिट पहना, जिसके साथ उन्होंने गले में खूबसूरत नेकलेस कैरी किया। डायना का हेयरस्टाइल चर्चा में रहा।

बता दें कि बॉम्बे टाइम्स फैशन वीक के पहले दिन की शुरुआत एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने की थी। वो प्रेस-ऑन नेल ब्रांड 'सोईज' (SOEZI) के लिए रैंप पर उतरी थी। बॉम्बे टाइम्स फैशन वीक की शो स्टॉपर बनी एक्ट्रेस रेड आउटफिट में बेहद खूबसूरत लग रही थी।

Content Writer

palak