क्लासिक थीम पर बेस्ड है आकाश-श्लोका का वेडिंग कार्ड, देखिए वीडियो

punjabkesari.in Saturday, Feb 16, 2019 - 12:28 PM (IST)

देश के सबसे बड़े बिजनेसमैन मुकेश अंबानी और नीता अंबानी अपने अलग लाइफस्टाइल की वजह से हमेशा सुर्खियों में रहते है। हाल ही में उनकी बेटी ईशा अंबानी की शादी की खबर मीडिया में छाई थी और अब अंबानी फैमिली अपने छोटे बेटे आकाश अंबानी की शादी की तैयारियों में जुटे हैं। आजकल मीडिया में आकाश और श्लोका के शादी का कार्ड की खबरें छाई हुई है। नीता और मुकेश अंबानी दोनों हाल ही में आकाश और श्‍लोका की शादी का कार्ड लेकर सबसे पहले मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे। यहां नीता और मुकेश ने अपने बेटे की शादी का कार्ड भगवान को चढ़ाया और उसके बाद अब वह शादी में आने वाले मेहमानों को न्‍योता देने में लगे हुए हैं। जिन मेहमानों को कार्ड मिल गया है वह आकाश और श्‍लोका के भव्‍य वेडिंग कार्ड की वीडियो और तस्‍वीरें सोशल मीडिया पर पोस्‍ट कर रहे हैं।

 

भव्य और थीम बेस्ट कार्ड

आकाश और श्‍लोका की शादी का कार्ड भी ईशा अंबानी और आनंद पिरामल के वेडिंग कार्ड की तरह भव्‍य और थीम बेस्‍ड है। सोशल मीडिया पर इसकी पहली झलक देखने को मिली है। इसे देख कर ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि जब कार्ड इतना खूबसूरत है तो आकाश और श्‍लोका की शादी कितनी ग्रैंड होगी। आइए जानते हैं इस कार्ड की खासियत।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

#AkashAmbani और #ShlokaMehta के शादी के कार्ड की पहली झलक आई सामने #AmbaniWedding #AmbaniCard #Weddingcard #AkashShlokawedding

A post shared by Nari Kesari (@nari.kesari) on Feb 15, 2019 at 3:26am PST

 

क्लासिक थीम बनाती है खास

आकाश और श्‍लोका के कार्ड को बेहद खास तरह से डिजाइन किया गया है। वेडिंग कार्ड की थीम कृष्‍ण और राधा है। इसलिए कार्ड को खोलते ही एक भजन की धुन बजने लगती है। यह भजन राधा और कृष्‍ण पर है। इस भजन के बोल कुछ इस तरह हैं,
‘अच्युतम केशवम कृष्ण दामोदरम राम नारायणम जानकी वल्लम’
इस गाने के साथ ही पूरे कार्ड में राधा-कृष्‍ण की लीला दिखाई गई हैं। कार्ड कई परतों में है। दूसरी परत खोलने पर भगवान श्रीकृष्ण और राधा रानी की एक खूबसूरत फ्रेम की हुई तस्वीर सामने आती है। इसके बाद कार्ड की अगली कई परतों में शादी से जुड़ी डिटेल्स सामने आती हैं।

 

कई परतों में बंटा हुआ थीम

कई जगहों पर छोटे-बड़े मैसेज का भी इस्तेमाल किया गया है जो कि हैंडराइटिंग फॉन्ट में हैं। इसके साथ-साथ शादी के कार्यक्रमों की पूरी डिटेल भी कार्ड में बताई गई है। कार्ड हिंदी और अंग्रेजी दोनों में है। कार्ड के डिब्‍बे पर एक चक्र बना है। वह घूमता जा रहा है और उसे एक डोर के सहारो खींचने पर चक्र में लाइट जलने लगती है और भजन की धुन बजने लगती है। इसके बाद वाली परत में सूर्य देव को धन्‍यवाद लिखा गया है। अगली परत में गणेश जी को धन्‍यवाद कहा गया है। बाकी की सारी परतों में भगवान कृष्‍ण-राधा की रासलीला दिखाई गई है और साथ ही साथ खूबसूरत मैसेज लिखे गए हैं।

आकाश-श्‍लोका की वेडिंग डीटेल्‍स

आकाश अंबानी की शादी देश के सबसे बड़े डायमंड व्‍यापारी रशेल मेहता की बेटी श्‍लोका मेहता से तय हुई हैं। दोनों ने वर्ष 2018 में ही सगाई कर ली थी। तब से दोनों को कई मौको पर साथ देखा गया है। श्‍लोका ने तो शादी की शॉपिंग भी शुरू कर दी है। आकाश और श्‍लोका की वेडिंग डेट 9 मार्च फिक्‍स हुई है। इसके साथ ही शादी के दूसरे फंक्‍शन, वेन्‍यू और गेस्‍ट लिस्‍ट भी जारी कर दी गई है। आकाश और श्‍लोका की शादी 9 मार्च को जिओ वर्ल्‍ड सेंटर में होगी। शादी का फंक्‍शन 3 बजे से शुरू होगा। बारात मुकेश अंबानी के घर से जिओ वर्ल्‍ड सेंटर पहुंचेगी। 6:30 पर शादी में आए मेहमानो को चाय और नाश्‍ता परोसा जाएगा।

 

शादी के दूसरे दिन ग्रैंड सेलिब्रेशन पार्टी

शादी के दूसरे दिन 10 मार्च को आकाश अंबानी और श्‍लोका मेहता की वेडिंग सेलिब्रेशन पार्टी होगी। इस फंक्‍शन में बॉलीवुड के सितारे और बिजनेस वर्ल्‍ड के बड़े लोग शामिल होंगे। यह फंक्‍शन बिलकुल ईशा अंबानी के संगीत फंक्‍शन की तरह बड़ा होगा। इसका आयोजन भी वहीं होगा जहां से आकाश और श्‍लोका की शादी होगी।

 

गेस्‍ट लिस्‍ट 

ईशा अंबानी और आनंद पिरामल की शादी में बॉलीवुड से लगभग हर बड़े स्‍टार ने हिस्‍सा लिया था। इसलिए आकाश अंबानी और श्‍लोका मेहता की शादी के भी हर फंक्‍शन में रणबीर कपूर, रनवीर सिंह, आलिया भट्ट, ऐश्‍वर्या राय बच्‍चन, दीपिका पादुकोण, प्रियंका चोपड़ा, अनुष्‍का शर्मा, रेखा, अमिताभ बच्‍चन आदि सभी शामिल होंगे। 

Content Writer

Anjali Rajput