Lokmat Awards 2018: सारा या जाह्नवी किसका लुक रहा बेस्ट, देखिए स्टार्स का स्टाइलिश अंदाज

punjabkesari.in Thursday, Dec 20, 2018 - 04:16 PM (IST)

लोकमत मोस्ट स्टाइलिश अवार्ड 2018 का आयोजन बुधवार को मुंबई में शानदार तरीके से हुआ। इस अवार्ड शो में बॉलीवुड, मराठी और बिजनेस जगत समेत अन्य कई क्षेत्रों की फेमस हस्तियां मौजूद रहीं। बता दें कि यह इस ऑवर्ड शो का तीसरा साल है जो महाराष्ट्र के सबसे दैनिक लोकमत द्वारा आयोजित किया जाता है। इस दौरान सेलेब्स रैड कार्पेट पर स्टाइलिश लुक में पहुंचते हैं। चलिए आपको बताते हैं कि इस साल के सितारों के स्टाइलिश लुक की एक झलक
 

अवॉर्ड शो में जाह्नवी अपने डेब्यू के कारण चर्चा में रही। लोकमत का सबसे स्टाइलिश डेब्यू अवॉर्ड जाह्नवी कपूर को मिला। उनके आउटफिट के बारे में बात करें तो उन्होंने शाइनी व्हाइट कलर गाउन पहना था जो डिजाइनर फराज मनन(FARAZ MANAN) द्वारा डिजाइन किया गया था।  

सारा अली खान भी इस दौरान व्हाइट कलर के लहंगे में दिखाई दीं। जिस पर मिरर वर्क बहुत खूबसूूरत लग रहा था।  


हमेशा की तरह इस बार भी बॉलीवुड के फेमस एक्टर रणवीर सिंह का स्टाइल डिफरेंट था। उन्होंने एनिमल प्रिंट की जैकेट के साथ ब्लैक पैंट पहनी थी। 


टीवी एक्ट्रेस संजीदा शेख इस अवॉर्ड शो में ट्रेडिशनल अवतार में नजर आईं। उन्होंने गोल्डन साड़ी के साथ मिसमैच ब्लाऊज पहना था। उनका यह आउटफिट आरएआर स्टूडियो के डिजाइनर रितेश अनिकेत रिशव (Ritesh Aniket Rishav) द्वार डिजाइन किया गया था। 

एक्टर जितेन्दर ने ब्लैक कलर का पैंट सूट पहना था। 

भूमि पंडेरकर ने ग्रीन और पैस्टल कलर में बनारसी आउटफिट पहना था। 

ब्लैक कलर के गाउन में बॉलीवुड एक्ट्रेस 

देखिए दिवाज की कुछ और तस्वीरें

 

 

Content Writer

Priya verma